फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   beat, illigetion on police, cia, villegers

सीआईए वन पर खोखराकोट के लोगों के साथ मारपीट का आरोप, डीएसपी ने शुरू की जांच

Sun, 18 Apr 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
beat, illigetion on police, cia, villegers
खोखरकोट में संदिग्ध परिस्थितियों में तोड़फोड़। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। खोखराकोट के लोगों ने सीआईए वन की टीम पर लाठियां भांजने और सामान की तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने यह कार्रवाई रंजिशन की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कुछ लोग नशे का अवैध धंधा करते हैं। जिसकी वजह से हर व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार देर शाम पुलिस क्षेत्र में आई और पुलिस को जो भी व्यक्ति दिखाई दिया उसी पर लाठियां चलाई गई। हमले में कई महिलाओं के कपड़े फट गए और उन्हें चोट आई है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के अनुसार, खोखरकोट के लोग अपने घरों में काम कर रहे थे। आरोप है कि देर शाम अंधेरे में सीआईए वन की टीम पांच गाड़ियों में पहुंची। गाड़ियों में से उतरे पुलिसकर्मियों ने सामने आने वाले हर व्यक्ति पर लाठियां चलाई। उन्हें डंडों से पीट कर घायल कर दिया। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। महिलाओं ने जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग इधर उधर भाग कर जान बचाने लगे। उनका आरोप है कि सीआईए की टीम ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उनके वाहन, घरों में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। टीम कार्रवाई करने के बाद वापस चली गई। लाठी लगने से राजन, बलराम, राजपाल, सत्तो, कमला और केला देवी घायल हुए हैं। इस घटना के बाद लोगों में रोष है। लोग कॉलोनी में जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पुलिस पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को सीआईए 1 की टीम के एएसआई राजेश कुमार, हवलदार प्रदीप समेत अन्य कर्मी चेकिंग पर गए थे। आरोप है कि उन पर लोगों ने पथराव कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराना पड़ा। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

वर्जन:
लोगों ने मारपीट का आरोप सीआईए वन टीम पर लगाया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मगर आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच की जा रही है कि आखिर क्षेत्र में पुलिस टीम किस कार्रवाई के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय।

खोखरकोट में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी लोगों को चोट। अमर उजाला

खोखरकोट में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी लोगों को चोट। अमर उजाला- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed