फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Be careful...fake apps and websites may spoil the fun

Rohtak News: सावधान...रंग में भंग ने डाल दें फर्जी एप और वेबसाइट

Wed, 02 Oct 2024 06:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 02 Oct 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Be careful...fake apps and websites may spoil the fun
02सीटीके11रेलवे के आरक्षण केंद्र पर टिकट बुक करवाते यात्री। संवाद
रोहतक। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है जो दिवाली और छठ तक चलेगा। दिवाली पर लोग अपने घर जरूर पहुंचते हैं। रेलवे में अभी से टिकटों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं या इस दिवाली घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करते समय आपकी ओर से की गई एक छोटी सी गलती के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर घर जाने के लिए हर किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग ब्रोकर (दलाल या एजेंट) की मदद लेते है। इसमें से कई रेलवे स्टेशन के बाहर होते हैं। जालसाज फर्जी एप और वेबसाइट बना देते है। जिन पर लोगों के साथ ठगी हो जाती है। इसलिए हमेशा ऑनलाइन टिकट आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप से या आधिकारिक पोर्टल से ही बुक करें, ताकि आप ठगी से बच सकें।
विज्ञापन



फर्जी कॉल से बचकर रहे यात्री
दिवाली के मौके पर आपको फर्जी कॉल से बचकर रहना है, वरना आपकी एक गलती आपको ठगी का शिकार बना सकती है। दरअसल, लोग रेलवे के कस्टमर केयर से बात करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च करते है। लेकिन यहां पर आपको जालसाजों द्वारा अपडेट किए गए गलत नंबर मिल सकते है। भारतीय रेलवे (रेल मदद) का आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 है। जालसाजों से बचकर रहना जरूरी है, क्योंकि दिवाली के लिए जब आपको कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिलता, तो कई लोग आपको ठगने के लिए मैसेज, ईमेल आदि पर अनजाने लिंक भेज सकते है। इनमें कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने जैसी बातें कही होती हैं। आपको भूलकर भी इन अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करना है। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed