फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bd pragnant lady bus

बस धीरे चलाने को कहा तो गर्भवती के मुंह पर छोड़ा बीड़ी का धुआं

Sun, 13 Sep 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 13 Sep 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
निजी बस में गर्भवती के साथ बदसलूक ी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोप है कि गर्भवती ने बस धीरे से चलाने को कहा तो कंडक्टर ने उसके मुंह पर बीड़ी का धुआं छोड़ा। महिला को शिकायत दर्ज कराने के लिए दो घंटे तक एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर लगाने पड़े।

बस के परिचालक ने भी खुद थाने में आकर अपने आप को पाक साफ बताया है। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
दरअसल झज्जर के आर्य नगर निवासी रीना शहर के एसआरसी सेंटर में नौकरी करती है। उसने करीब एक महीना पहले ही यहां ज्वाइन किया है। रीना रोजाना झज्जर से रोहतक आती है। रीना का कहना है कि मैं गर्भवती हूं। मुझे शनिवार को झज्जर से एक निजी बस में बैठकर रोहतक आना पड़ा। चालक ने बस तेज दौड़ा रखी थी। प्रेग्नेंसी के कारण मुझे परेशानी होने लगी। मैंने कंडक्टर से बस आसान से चलाने की बात कही। कंडक्टर ने ड्राइवर को स्पीड कम करने को कहा भी, लेकिन चालक नहीं माना। इससे परेशान होकर मैं बस में आगे की सीट पर आकर बैठ गई। तभी कंडक्टर भी मेरे पास आकर बैठ गया। महिला का आरोप है कि कंडक्टर ने बीड़ी सुलगाकर उसका धुआं मेरे मुंह पर छोड़ना शुरू कर दिया। विरोध किया तो कंडक्टर ने बदसलूकी शुरू कर दी और कहा कि खुद की बस खरीद लो। मामला बढ़ता देख रीना चुप हो गई। जैसे ही बस स्टैंड पर पहुंची तो रीना ने मामले की शिकायत पुलिस को की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। दो घंटे तक उसे चौकी में ही बैठाए रखा। इसके बाद रीना महिला थाने पहुंची और थाना प्रभारी को शिकायत दी।
विज्ञापन

झूठ बोल रही महिला
बस कंडक्टर का कहना है कि महिला ने झज्जर से बस पकड़ने के बाद से ही कई सीट बदली। इससे दूसरी सवारियों को परेशानी हो रही थी। जब महिला से एक सीट पर बैठने को कहा गया तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। जब महिला आगे की सीट पर आकर बैठी और मैंने बीड़ी उठाई तो महिला ने विरोध किया। इस पर मैंने बंडल को वापस रख दिया। महिला से परेशान होकर हमने खुद बस को बस स्टैंड पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया। ताकि पुलिस के सामने सारी सच्चाई आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला थाना एसएचओ गरिमा का कहना है कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed