फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Basketball Association to bear education and sports expenses of Hardik's younger brother

बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत का मामला: छोटे भाई की पढ़ाई व खेल का खर्च उठाएगी एसोसिएशन, दो इंडोर स्टेडियम की मांग

Sat, 29 Nov 2025 10:05 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Nov 2025 10:05 AM IST
सार

रोहतक के सेक्टर- 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह नहीं पता होता कि कब हादसा हो जाए? हादसे के बाद ही सरकार क्यों जागती है, इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि घटना होने के बाद ही कोई बात होती है।

विज्ञापन
Basketball Association to bear education and sports expenses of Hardik's younger brother
अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की पोल के नीचे दबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक के छोटे भाई प्रतीक की पढ़ाई व खेल का खर्च हरियाणा बास्केटबाॅल एसोसिएशन (एचबीए) वहन करेगी। गांव में खिलाड़ियों के लिए दो फोल्डेबल पोल जल्द पहुंच जाएंगे। यह कहना है हरियाणा बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्योराण का। वह एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को लाखनमाजरा में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे।

विज्ञापन


अमर उजाला से हुई बातचीत में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि स्टेडियम में बेहतर खेल सुविधाओं के लिए दो इंडोर स्टेडियम बनाए जाएं और हार्दिक राठी को शहीद का दर्जा दिया जाए। प्रदेश सरकार से इसकी मांग करेंगे और इसे पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। एसोसिएशन पीड़ित परिवार के साथ है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने राजीव गांधी स्टेडियम तो दुनियाभर के बनवा दिए पर भवन व दरवाजे तक नहीं बनवाए
रोहतक के सेक्टर- 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह नहीं पता होता कि कब हादसा हो जाए? हादसे के बाद ही सरकार क्यों जागती है, इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि घटना होने के बाद ही कोई बात होती है। किसी को नहीं पता होता कि अगले पल में क्या होगा। जर्जर स्टेडियमों को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसी आधार पर काम किए जा रहे हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में राजीव गांधी खेल स्टेडियम के नाम से खेल मैदान तो दुनिया भर के बना दिए पर इनके भवन, शीशे व दरवाजे तक नहीं बने। छाछ तो बोले ही बोले, छालनी भी बोले जिसमें एक हजार छेद हैं। डूबकर मरें ऐसा बोलने वाले। कांग्रेस सरकारी स्कूलों का परिणाम 31 प्रतिशत छोड़कर गई थी। अब परिणाम 95 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी : रामचंद्र जांगड़ा
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा शुक्रवार को लाखनमाजरा पहुंचे। यहां हार्दिक के पिता संदीप से मुलाकात कर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दोबारा इस तरह का हादसा न हो ऐसी, व्यवस्था बनाए सरकार : कुंडू
पूर्व विधायक बलराज कुंडू भी शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने लाखनमाजरा पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि खिलाड़ी की मौत के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि दोबारा इस तरह का हादसा न हो। सरकार को खेलों की बेहतर व्यवस्था बनानी चाहिए।

तीन दिन बाद भी हार्दिक की मौत के मामले में शुरू नहीं हुई जांच
हार्दिक की मौत मामले में प्रशासन मौन है। हादसे के तीन दिन बाद भी मामले की जांच तक शुरू नहीं हुई है। एडीसी की देखरेख में गठित जांच कमेटी पीड़ित के घर तक नहीं गई है। उपायुक्त ने तीन सदस्यीय कमेटी को दस दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

Trending Videos

बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी अमन की मौत की जांच शुरू

शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी अमन की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। जिला उपायुक्त ने बहादुरगढ़ एसडीएम नसीब सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, सीएमओ और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को शामिल किया गया है। वहीं घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने आमजन का स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया है। इससे सैर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जांच कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को घटनास्थल का मुआयना किया। स्कूल स्टाफ से ग्राउंड और स्टेडियम की जानकारी भी ली है। शिक्षा विभाग और खेल विभाग से स्टेडियम और वहां लगाए गए उपकरणों की जानकारी मांगी गई है। एसडीएम ने बताया कि इस हादसे की जिम्मेदारी तय की जाएगी और सख्त कार्रवाई भी होगी। आगे ऐसा हादसा ना हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी। सभी स्टेडियमों और पार्कों में लगे उपकरणों की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

बहादुरगढ़ नगर परिषद का रिकाॅर्ड खंगाला
इधर, नगर परिषद का रिकॉर्ड भी खंगाला गया है जिससे पता लग सके कि शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बॉस्केटबॉल के पोल किसने लगाए थे और उसका भुगतान किसने किया था। एसडीएम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बताया कि सरकार ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है, वह राशि जल्द दी जाएगी। कमेटी की मंशा एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed