फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Basana's team first in volleyball and kho-kho

Rohtak News: वॉलीबॉल व खो-खो में बसाना की टीम प्रथम

Thu, 19 Dec 2024 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Basana's team first in volleyball and kho-kho
18सीटीके09-दो दिवसीय खंड प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत डीपीआरओ
रोहतक। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र की ओर से कलानौर में माय भारत के तत्वावधान में दो दिवसीय खंड प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिला युवा अधिकारी आशीष सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में खो-खो, 400 मीटर दौड़ व लंबी कूद स्पर्धा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल व महिला वर्ग में खो-खो में बसाना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दौड़ में अंतिम प्रथम, कविता द्वितीय व आंचल ने तृतीय व लंबी कूद में अंतिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में दौड़ में संजय ने प्रथम, सौरभ द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में सागर प्रथम, रोहित द्वितीय व सौरभ जिंदरान तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दलवीर के नेतृत्व में राहुल तोमर के सहयोग से किया गया। सोनू सरपंच व सतीश राठी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे व विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सतीश बेदी कलानौर ने प्रतियोगिता में कोच की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजन में अमन सांगाहेड़ा, अनु, राहुल, काजल कलानौर, सोनिया व आकाश का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed