{"_id":"6afc980a98a98a1f170ce049","slug":"bargaining-between-farmers-and-aggregators-regarding-rates-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-163919-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेट को लेकर किसानों और एग्रीगेटर में मोलभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेट को लेकर किसानों और एग्रीगेटर में मोलभाव
विज्ञापन
जींद। ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में किसानों की ओर से मांगी जा रही कीमत और एग्रीगेटर की ओर से प्रस्तावित दरों के बीच सहमति बनाने के प्रयास तेज हो गए हैं। मंगलवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में किसानों और एग्रीगेटर के साथ बैठक हुई। इसमें 12 किसानों ने भाग लेकर अपनी जमीन के अपेक्षित रेट रखे। डीसी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमीन की कीमत को लेकर विस्तार से बातचीत और मोलभाव किया गया। बैठक में किसानों ने अपनी जमीन के लिए अपेक्षित मूल्य प्रस्तुत किए, जबकि एग्रीगेटर की ओर से भी प्रस्तावित दरें रखी गईं। दोनों पक्षों के बीच दरों को लेकर चर्चा का उद्देश्य आपसी सहमति बनाना रहा, ताकि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। संवाद
n
किसानों के हितों को ध्यान में रखकर तय होंगी दरें : डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने किसानों की अपेक्षाओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए जमीन की दरों पर सहमति बनाने की दिशा में चर्चा की। बैठक में एस्टेट ऑफिसर एवं एचएसवीपी-सह-एसडीएम सत्यवान मान, तहसीलदार नरवाना, सहायक नगर योजनाकार और एचएसवीपी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।