{"_id":"676f07bb8e6aae2cb505e955","slug":"bar-manager-and-22-other-employees-beat-up-some-youths-case-registered-rohtak-news-c-17-roh1020-570614-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बार मैनेजर समेत 22 कर्मचारियों ने की युवकों से मारपीट, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बार मैनेजर समेत 22 कर्मचारियों ने की युवकों से मारपीट, केस
Sat, 28 Dec 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास स्थित एक बार में तीन दोस्तों के मारपीट का मामला सामने आया है। बार के जीएम समेत 20-22 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने केस की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रोहतक के शास्त्रीनगर लाढ़ौत रोड निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर की शाम को वह अपने दोस्त सुनील, अंकुर, संदीप, योगी और अमन के साथ पार्टी करने के लिए गया था। उन्होंने दिल्ली बाईपास स्थित बार में जाकर पार्टी शुरू कर दी। कुछ ही देर में एक कर्मचारी आया और उसने पार्टी के अलावा एक हजार रुपये मांगे और कहा कि उन्होंने बार का गमला तोड़ा है। उन्होंने इन्कार किया, लेकिन कर्मचारियों ने उनको घेर लिया और जीएम विकास भी आ गया। सभी ने अभद्रता करते हुए पैसे मांगे और न देने पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद खाने के सभी रुपये दे दिए। जब वह जाने लगे तो एक कर्मचारी ने गाली देना शुरू किया और विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसमें मनोज को ज्यादा पीटा गया। पुलिस शिकायत के बाद मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज होने मैनेजर से मांगी तो उसने देने से इन्कार कर दिया और कहा कि कंपनी को भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इससे साफ है कि बार की ओर से युवकों से मारपीट की गई है और अपनी गलती छुपाने के लिए फुटेज भी नहीं दिखाई है। जिससे जांच में सहयोग नहीं किया गया। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।