फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bar General Secretary called a meeting of the general body, the head said - there is no justification

Rohtak News: बार महासचिव ने बुलाई आम सभा की बैठक, प्रधान बोले- कोई औचित्य नहीं

Mon, 27 May 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bar General Secretary called a meeting of the general body, the head said - there is no justification
रोहतक। जिला बार की चौधर को लेकर प्रधान अरविंद शर्मा व महासचिव दीपक हुड्डा आमने-सामने आ गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए महासचिव दीपक हुड्डा का कहना है कि सोमवार को बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक हुई, जिसमें नए सिरे से पांच दुकानों और कैंटीन का टेंडर जारी करने का निर्णय लिया, साथ ही आर्थिक अनियमितता को लेकर केस दर्ज करने के लिए आर्य नगर थाने में शिकायत दी। प्रधान अरविंद श्योराण ने का कहना बैठक बिना उचित प्रक्रिया के बुलाई गई, जिसका कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

बार महासचिव दीपक हुड्डा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे बार के हॉल में बैठक हुई, जिसमें महासचिव पूर्व प्रधान की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया में दिए गए हिसाब किताब के बारे में बताया। बैठक में नई दुकानों के ओपन टेंडर करने का निर्णय लिया है, जिसके फॉर्म बार लाइब्रेरी में उपलब्ध होंगे। बार के कामकाज को लेकर लेकर आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा वकालतनामे पर 50 रुपये का टिकट लगाया जाता था, उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव का आया था मैसेज, बैठक बुलाने का अधिकार प्रधान का
बार की बैठक दो तरीके से बुलाई जा सकती है। आम सभा की बैठक बुलाने के लिए लिखित में प्रस्ताव आए। उस पर प्रधान विचार करके बैठक बुला सकते हैं। दूसरा, कार्यकारिणी कोई एजेंडा तैयार करे, उस पर विचार करने के लिए बैठक प्रधान बुला सकता है। महासचिव ने केवल मैसेज भेजा था। ऐसे में ऐसी बैठक का कोई औचित्य नहीं हैं। बैठक बुलाने का अधिकार प्रधान के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद श्योराण, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
प्रधान की गैर मौजूदगी में उपप्रधान बुला सकता है बैठक
बार एसोसिएशन के नियमों के तहत अगर प्रधान मौजूद न हो तो उपप्रधान बैठक बुला सकता है। बार की बैठक में उपप्रधान मौजूद थे।
- दीपक हुड्डा, महासचिव जिला बार
--------
लोकसभा चुनाव के दौरान छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
बार के महासचिव दीपक हुड्डा लंबे समय तक कांग्रेस समर्थक रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान दीपक हुड्डा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। दीपक हुड्डा की तरफ से कोर्ट के बाहर गोल चक्कर पर पूर्व मंत्री के साथ भाजपा प्रत्याशी के लिए होर्डिंग भी लगाए गए थे। दीपक हुड्डा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed