फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bar elections: Voting will be done through EVM on February 28

बार चुनाव : 28 फरवरी को ईवीएम से डाले जाएंगे वोट

Tue, 25 Feb 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Voting will be done through EVM on February 28
रोहतक। जिला बार चुनाव में शुक्रवार 28 फरवरी को ईवीएम से मतदान किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन मशीन जिला बार के चुनाव अधिकारी को देगा, साथ ही चार मशीनें महम बार चुनाव के लिए भेजी जाएंगी। मंगलवार या बुधवार को मतदाता सूची फाइनल होने की उम्मीद है। चुनाव अधिकारी दर्ज की गईं साढ़े 700 आपत्तियों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

वकीलों के बीच बार चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। मतदाता सूची चाहे अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन प्रत्याशी वोट मांगने में व्यस्त हैं। प्रधान पद के लिए अरविंद श्योराण व दीपक हुड्डा के बीच आमने-सामने की टक्कर है, जबकि उप प्रधान के लिए सुशील देशवाल, संदीप खत्री, अभिजीत चौधरी व अजय ओहल्याण, महासचिव के लिए हर्षवर्धन मलिक, राजकरण पंघाल व कर्ण सिंह नारंग और सह सचिव के लिए साक्षी लांबा, डिंपल व ज्योति के बीच मुकाबला है, जबकि लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए अनिल कुमार, मंजीत सिंह दहिमा, अशोक व साहिल सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी शर्तें पूरी न करने पर मंजीत सिंह दहिमा व साहिल सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई चार वकीलों की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में 750 आपत्ति आईं, कल तक होगा निपटारा
बार चुनाव के लिए 3536 वकीलों ने फीस व शपथ पत्र जमा करवाए थे। उनमें से चार सदस्यीय चुनाव कमेटी ने जांच कर 1200 के करीब वकीलों के वोट काट दिए थे। तर्क दिया था कि नियमों के तहत उक्त वकील शर्त पूरी नहीं करते। इसको लेकर बार में काफी हंगामा हुआ था। बाद में चुनाव अधिकारी ने आपत्तियां मांगी थी। बताया जा रहा है कि साढ़े 700 वकीलों ने आपत्ति दर्ज कराई हैं। मतदान में चार दिन बचे हैं। अभी मतदाता सूची फाइनल नहीं हो सकी है। उम्मीद है मंगलवार शाम व बुधवार को फाइनल मतदाता सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने पार्टी दी तो उसका नामांकन किया जाएगा रदद्
बार काउंसिल की तरफ से एक दिन पहले पत्र जारी किया गया है कि बार चुनाव में आचार संहिता को सख्ती से लागू किया जाएगा। अगर किसी ने शराब पिलाई या पार्टी दी तो उसका नामांकन रदद् किया जाएगा। इसके लिए चुनाव अधिकारी को हिदायत दी गई है।

बार काउंसिल की तरफ से सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा से आग्रह किया था कि बार चुनाव के लिए ईवीएम उपलब्ध कराई जाएं, क्योंकि उनके पास निर्वाचन विभाग भी है। मंत्री ने निर्वाचन विभाग के निदेशक धनपत सिंह से बात की। धनपत ने डीसी रोहतक, गुरुग्राम व फरीदाबाद को आदेश दिए हैं कि बार चुनाव के लिए ईवीएम दी जाएं। ऐसे में तीनों जगह ईवीएम से मतदाता करवाया जाएगा।

- एडवोकेट विजेंद्र सिंह अहलावत, चेयरमैन पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल

बार चुनाव में पांच बूथ बनाए जाएंगे, जहां 30 ईवीएम लगेंगी। डीसी धीरेंद्र खड़गटा से बात हो गई है। उन्होंने सीटीएम की ड्यूटी तय की है। बार चुनाव में फिंगर प्रिंट मशीन भी लगाई जाएगी, साथ ही आधार कार्ड अनिवार्य होगा।
- एडवोकेट प्रदीप मलिक, चुनाव अधिकारी जिला बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed