{"_id":"67ae5500e999c764f0077179","slug":"bar-elections-records-of-announcement-of-candidates-missing-police-called-rohtak-news-c-17-roh1019-599998-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : प्रत्याशियों की घोषणा का रिकाॅर्ड गायब, पुलिस बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : प्रत्याशियों की घोषणा का रिकाॅर्ड गायब, पुलिस बुलाई
विज्ञापन
जिला बार चुनाव को लेकर वीरवार को भी वकीलों के बीच तनाव बरकरार रहा। दोपहर बाद जब चुनाव अधिकारी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने लगे तो रिकाॅर्ड ही गायब हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर रिकाॅर्ड मिला।
उधर, सैकड़ों वकीलों ने हाउस की बैठक की और 14 सदस्यीय कमेटी गठित की। कमेटी हाउस में रखी गईं आपत्तियों की जांच कर शुक्रवार दोपहर 1 बजे अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद हाउस चुनाव को लेकर निर्णय लेगा।
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से प्रदेश में एक साथ वकीलों के चुनाव करवाए जा रहे हैं। रोहतक में हाउस की सिफारिश पर चार सदस्यीय चुनाव कमेटी गठित की गई थी। आरोप है कि चुनाव अधिकारियों ने गलत तरीके से भेदभाव करके वोट काटे हैं, जबकि चुनाव अधिकारियों ने नियमों के तहत कार्रवाई की बात कही है। वोट काटने पर वकीलों की रणधीर सुहाग की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वकीलों ने वोट काटने को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं। तय हुआ कि एक 14 सदस्यीय कमेटी वकीलों की आपत्तियों की जांच करेगी। शुक्रवार दोपहर एक बजे रणधीर सुहाग को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद हाउस आगे के लिए निर्णय लेगा।
विज्ञापन
ये शामिल किए गए 14 सदस्यीय कमेटी में : बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि 14 सदस्यीय कमेटी में वरिष्ठ वकील रामपाल बुधवार, अजय दुआ, पवन जांगड़ा, पंकज कौशिक, विनोद अहलावत, नरेश सिवाच, जयपाल शर्मा, एचएस हुड्डा, पीयूष शर्मा, राजेश मोर, सुदीप कलकल, संजीव शर्मा, आदित्य बंसल व कार्तिक धनखड़ को शामिल किया गया। कमेटी हाउस में रखी वकीलों की आपत्तियों की जांच करके अपनी रिपोर्ट देगी। बाद में निर्णय होगा।