फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bank Square and Community Center will be in the new office building of the corporation

निगम के नए दफ्तर के भवन में होगा बैंक स्क्वायर और कम्युनिटी सेंटर

Wed, 10 Nov 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bank Square and Community Center will be in the new office building of the corporation
आरईएस (रेवेन्यू अर्निंग स्कीम) के तहत नगर निगम अब जलघर-एक परिसर स्थित अपनी 9800 वर्ग गज जमीन पर चार मंजिला भवन बनाएगा। इसमें निगम का नया दफ्तर, कम्युनिटी सेंटर, बैंक स्क्वायर (एक जगह पर कई बैंक शाखाएं) बनेगा। बाहर व्यावसायिक हब के रूप में दुकानें भी बनेंगी। बैंक स्क्वायर को लेकर निगम आयुक्त ने मंगलवार शाम जलघर परिसर में एसबीआई, पीएनबी व अन्य बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शहर की सीमा का विस्तार होने से निगम का कामकाज काफी बढ़ गया है, जिससे वर्तमान दफ्तर छोटा पड़ रहा है। इसकी वजह से निर्माण शाखा रंगशाला, स्वास्थ्य अधिकारी मानसरोवर पार्क, भू-संपत्ति अधिकारी मानसरोवर पार्क के छोटे भवन में बैठते हैं। इससे लोगों को इधर-उधर चक्कर लगाते हुए परेशानी झेलनी पड़ती है। यही नहीं, निगम हाउस की मीटिंग जिला विकास भवन में होती है। इसके चलते निगम ने आरईएस स्कीम के तहत जलघर-एक परिसर में अपनी 9800 वर्ग गज जमीन पर नया दफ्तर बनानेे का फैसला लिया है क्योंकि खर्च ज्यादा और आमदनी कम होती जा रही है। निगम आयुक्त ने बताया कि आरईएस स्कीम के तहत तय किया गया है कि निगम बाहर व्यावसायिक हब के रूप में दुकानें बनाएगा। इसके अलावा कम्युनिटी सेंटर, बैंक स्क्वायर और निगम का नया दफ्तर होगा। इसमें हाउस की मीटिंग के लिए हॉल भी बनाया जाएगा। बैंक स्क्वायर में हर बैंक की एक शाखा खुले, इसके लिए निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने जलघर-एक में निगम की जमीन पर ही बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लीड बैंक मैनेजर प्रताप सिंह, भारतीय स्टेट बैंक के डीसीओ (डिस्ट्रिक चीफ मैनेजर) सोमनाथ, पीएनबी एमसीसी के रांगी आदि मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने निगम आयुक्त से आसपास के एरिया के अलावा बैंकों के कई मानकों पर चर्चा की और काफी सकारात्मक परिणाम आए। अब जल्द ही निगम आयुक्त निजी बैंकों के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
विज्ञापन

निगम की आय का जरिया बनेगा भवन
निगम आयुक्त ने बताया कि नया कार्यालय बनाने के साथ-साथ निगम की आय बढ़ाने का भी विकल्प बनेगा। एक ही जगह पर बैंकें होंगे तो लोग आएंगे। कम्युनिटी सेंटर शहर के बीचोंबीच होगा तो ज्यादा बुकिंग होगी। दुकानें होने से लोगों का आवागमन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग का कार्यालय सेक्टर-पांच में होगा शिफ्ट
जलघर-एक का दमकल कार्यालय जल्द सेक्टर-पांच में शिफ्ट होगा। दमकल विभाग के अधिकारी नए कार्यालय में बैठेंगे। इमरजेंसी के लिए दमकल की दो गाड़ियां और कंट्रोल रूम शहर के बीचोंबीच रहेगा। वहीं, जलघर की पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइप लाइनों की शिफ्टिंग के मसले पर निगम आयुक्त और जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता के बीच सहमति हो चुकी है। पाइप लाइनों की शिफ्टिंग जनस्वास्थ्य विभाग तय समय पर कर देगा।

जलघर एक में निगम कार्यालय की नई बिल्डिंग शहर के बीचोंबीच होगी। लोगों का आवागमन भी काफी सुगम होगा। इसलिए निगम की आय बढ़ाने के नजरिये से कम्युनिटी सेंटर, बैंक स्क्वायर और बाहर व्यावसायिक हब के रूप में दुकानें बनाई जाएंगी। बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक काफी सकारात्मक रही, जिसके जल्द ही अच्छे परिणाम आएंगे।
- डॉ. नरहरि बांगड़, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed