फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bangal score 257 on fall of eight wicket

प्रमोद और पंकज ने शुरुआती झटकों के बाद बंगाल को संभाला

Sat, 31 Oct 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 31 Oct 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
लाहली में हरियाणा और बंगाल के बीच रणजी मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों के
विज्ञापन
बाद बंगाल को प्रमोद और पंकज ने संभाला। स्टंप तक बंगाल की टीम ने आठ विकेट खोकर खोकर 257 रन बना लिए हैं।

चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम को 23 के स्कोर पर नावेद अहमद के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें हर्षल पटेल ने बोल्ड कर दिया। अभी स्कोर में मात्र 11 रन और जुड़े थे कि बंगाल को संयन मंडल के रूप में दूसरा झटका लगा। मंडल को सचिन राणा ने विकेट के पीछे कैच कराया। सुदीप चटर्जी भी 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

श्रेवत्स गोस्वामी 35 और मनोज तिवारी 24 ने संभलकर खेलना शुरू किया था कि गोस्वामी को सचिन राणा ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद प्रमोद चंडीला 65 और पंकज शाह 54 ने अर्द्धशतक जड़कर टीम को संभाला और पहले दिन बंगाल की टीम ने आठ विकेट खोकर 257 रन बनाए।

 वहीं, हरियाणा की ओर से सचिन राणा ने तीन, यजुवेंद्र चहल ने दो, आशीष हुड्डा ने दो और हर्षल पटेल ने एक विकेट झटका। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को पहले दिन बिना विकेट के संतोष करना पड़ा तो गेंदबाजी करने उतरे वीरेंद्र सहवाग भी खाली हाथ लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed