फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ban on sale of liquor in populated area, will not give more than Rs 500 to Mangalamukhi

Rohtak News: आबादी वाले क्षेत्र में शराब बिक्री पर रोक, मंगलामुखियों को 500 से ज्यादा रुपये नहीं देंगे

Sun, 04 Jun 2023 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 04 Jun 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Ban on sale of liquor in populated area, will not give more than Rs 500 to Mangalamukhi
महम ।
विज्ञापन

खंड के गांव मदीना में शनिवार को प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में तीनों पंचायतों के सदस्यों व गणमान्यों की बैठक हुई। इसमें मदीना कोरसान, गिंधरान प्रथम व ग्राम पंचायत गिंधरान के सरपंचों व पंचों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करतार सिंह ने की। बैठक में मंगलामुखियों द्वारा की जा रही ज्यादा रुपयों की मांग का बहिष्कार करते हुए उनको 500 से ज्यादा रुपये न देने का निर्णय किया गया।
मदीना की सरपंच अंजू देवी के पति राजा शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर कोई भी मंगलामुखी गांव में आकर अनाप-शनाप रुपये देने की मांग करता पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए शिकायत दी जाएगी। इस प्रस्ताव के बारे में बहुअकबरपुर थाना प्रभारी को भी अवगत कराया गया है। इस दौरान आबादी वाले क्षेत्र में शराब न बेचे जाने का निर्णय लिया है। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि कोई भी ग्रामीण शराब बेचने के लिए अपनी जमीन का प्रयोग नहीं करने देगा। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसको भाईचारे से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

बसों का आवागमन भी गांव के अंदर से होगा
इस दौरान फैसला लिया गया कि बसों का आवागमन पूरी तरह से गांव के अंदर से होगा। बाहर से जाने वाली बसों की शिकायत रोडवेज के जीएम व अन्य संबंधित अधिकारियों से की जाएगी तथा गांव में टीम बनाई गई है जो बाहर से जाने वाली बसों को रोक कर अधिकारियों के समक्ष पेश कर कार्रवाई के लिए लिखेगी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधी संदीप दांगी सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed