फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ban on entry of outside players in Rajiv Gandhi Sports Complex

राजीव गांधी खेल परिसर में बाहरी खिलाड़ियों का प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Mon, 12 Jul 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of outside players in Rajiv Gandhi Sports Complex
सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में बाहर के खिलाड़ियों का दो माह से अधिक समय के लिए प्रवेश प्रतिबंध कर दिया गया है। इस आदेश को रविवार से लागू किया गया है। अब स्टेडियम में केवल वे ही खिलाड़ी अभ्यास करेंगे, जो जिला खेल विभाग से रजिस्टर्ड होंगे। इन खिलाड़ियों को पास जारी किया जाएगा। पास दिखाकर ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। जिला खेल अतिरिक्त अधिकारी कोच शर्मिला ने बताया कि मुख्यालय से मिले आदेशों के बाद स्टेडियम को आउटरर्स के लिए बंद किया गया है। यह इसलिए किया गया है क्योंकि अगस्त व सितंबर माह में आर्मी व पुलिस की भर्तियां है। इसकी तैयारियों में पहले से जुटे रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम में अकादमी के खिलाड़ियों सहित अन्यों की काफी भीड़ हो जाती है। इसके चलते यह निर्णय हर साल लिया जाता है। रजिस्टर्ड खिलाड़ी पास दिखाकर सुबह 6 से 9 व शाम को 4 से 7 बजे तक अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed