फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Balraj Kundu Corona, MLA of Maham, who went to the Tikari border in Kisan movement

किसान आंदोलन में टिकरी बॉर्डर पर गए महम के विधायक बलराज कुंडू कोरोना पॉजीटिव

Fri, 04 Dec 2020 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Balraj Kundu Corona, MLA of Maham, who went to the Tikari border in Kisan movement
टीकरी बार्डर पर किसानों को संबोधित करते विधायक बलराज कुंडू। - फोटो : RohtakCity
किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे महम के विधायक बलराज कुंडू कोरोना संक्रमित मिले हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मिलते ही वे टिकरी बॉर्डर से वापस लौट आए और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। साथ ही वीडियो जारी कर नजदीक रहने वाले किसानों व दूसरे साथियों से अपील की कि वे अपना टेस्ट करवा लें।
विज्ञापन

मीडिया को जारी वीडियो में कुंडू ने कहा कि, मैं अपने किसान परिवार के साथ बॉर्डर पर था। हल्का सा गला खराब था तो कोरोना का टेस्ट करवाया, जिसकी वीरवार को दोपहर 4 बजे रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। कोरोना के चलते मुझे वापस बॉर्डर से लौटना पड़ा। मैं कुछ दिन आंदोलन का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा, लेकिन आत्मा और मन से किसानों के साथ हूं। पूरे प्रदेश के किसानों, खासकर रोहतक व सोनीपत के किसानों से अपील करता हूं कि पंजाब से आए किसानों का पूरा साथ व सहयोग दें। किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। दिल्ली के नजदीक होने के कारण अपनी दोहरी जिम्मेदारी बनती है। सब्जी, आटा, दाल, चीनी व दूध पहुंचाए। किसानों को पूरे लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से लड़ाई लड़नी व जीतनी है। केंद्र सरकार से भी अपील है कि तीन काले कानूनों को वापस लेकर एमएसपी को लेकर कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed