फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Baland Case: Sample test report of milk will reveal the secret of the death of three innocents

बालंद केस : दूध की सैंपल जांच रिपोर्ट खोलेगी तीन मासूमों की मौत का राज

Fri, 18 Aug 2023 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Baland Case: Sample test report of milk will reveal the secret of the death of three innocents
रोहतक। बालंद गांव में दो भाईयों के संयुक्त परिवार के नौ सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की वजह पुलिस की प्रारंभिक जांच में दूध में जहरीला पदार्थ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। क्योंकि दो साल की बच्ची ने केवल दूध पिया था, उसकी ही सबसे पहले जान गई है। दूध के साथ-साथ पुलिस ने बची रोटी व आटे के सैंपल भी लिए हैं, जबकि सब्जी खत्म हो चुकी थी। अब उनकी रिपोर्ट आने के बाद तीन मासूमों की मौत का राज खुल सकेगा। बाकी परिवार के सदस्यों की तबीयत ठीक है। मासूम गणिका ने भी वीरवार को आंख खोली। उसे अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उधर, तीनों बच्चियों का गांव में वीरवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया है, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


इयांशू को दी मिट्टी, दिव्या व लक्षिता का एक चिता में हुआ अंतिम संस्कार
वीरवार को पुलिस ने दो साल की इंयासू, सात साल की दिव्या व आठ साल की लक्षिता का डॉक्टरों के तीन सदस्यीय बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया। शाम को बालंद गांव के श्मशान में तीनों बच्चियों का अंतिम संस्कार किया गया। इयांशू को मिट्टी में दफन किया गया, जबकि दिव्या व लक्षिता का एक चिता में अंतिम संस्कार किया गया। जिला परिषद के पार्षद जयदेव, गांव के सरपंच नितिन व बालंद के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन


पिता बोले, किसी पर कोई शक नहीं
पुलिस वीरवार को दोबारा खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में पहुंचे और परिवार के सदस्य राजेश के बयान दर्ज किए। राजेश ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया। सुबह उल्टी आने लगी। किसी के द्वारा खाने या दूध में जहरीला पदार्थ मिलाने की कोई आशंका नहीं है। उसे लगता है कि फूड प्वाइजनिंग से ही तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों शवों का तीन सदस्यीय पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया है। दूध, रोटी व ऑटो के सैंपल ले लिए हैं, जबकि सब्जी खत्म हो गई थी। दो साल की बच्ची ने दूध ही पिया बताया गया है। ऐसे में रिपोर्ट से पता लग सकेगा कि कौन से खाने के पदार्थ क्या मिला था। परिजनों ने किसी पर शक व्यक्त नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
ये है मामला
पुलिस के मुताबिक बालंद गांव निवासी कृष्ण के दो बेटे हैं। एक बेटा राकेश जहां खेतीबाड़ी करता है, जबकि राजेश ट्रांसपोर्टर का काम करता है। 15 अगस्त को परिवार खाना खाकर सो गया। सुबह उठे तो परिवार के सदस्यों ने उल्टी की शिकायत की। गांव में कुछ दवाई ली। जब आराम नहीं हुआ तो शाम को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां दो साल की इयांशू, आठ साल की लक्षिता व छह साल की दिव्या की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed