फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bahu Akbarpur massacre: Four youths involved in the party were interrogated

बहुअकबरपुर हत्याकांड : पार्टी में शामिल चार युवकों से हुई पूछताछ

Mon, 02 May 2022 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bahu Akbarpur massacre: Four youths involved in the party were interrogated
बहुअकबरपुर के नरेश उर्फ बिल्लू हत्याकांड की गुत्थी वारदात के दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सकी। पुलिस ने शक के आधार पर उन चार युवकों से पूछताछ की है, जो रात में नरेश के साथ पार्टी में शामिल थे। युवकों को न गिरफ्तार किया गया है और न ही क्लीनचिट दी गई है। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद हत्या का राज खुलने की उम्मीद जगी है, लेकिन अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को बहुअकबरपुर निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता पांच भाई थे। चार की मौत हो चुकी है। अब चाचा नरेश उर्फ बिल्लू ही बचे थे, जो तूड़ी बनाने का कार्य करते थे। शुक्रवार रात को उसके चाचा नरेश प्लॉट में अपने साथियों सुखचैन, धोनी, धर्म व ओमबीर निवासी बहुअकबरपुर के साथ बैठकर पार्टी कर रहा था। ओमबीर को छोड़कर सभी रात करीब 9 बजे खा-पीकर अपने-अपने घर चले गए। ओमबीर उसके चाचा नरेश के साथ बैठा रहा। रात करीब 12 बजे आपस में झगड़ा होने का शोर सुनाई दिया। ओमबीर और चाचा नरेश आपस में लड़ रहे थे, फिर उसका चाचा नरेश से छुट-छुटाकर अपनी चारपाई पर लेट गया। ओमबीर चारपाई के पास जमीन पर लेट गया। वह अपने घर आकर सो गया। सुबह करीब सवा पांच बजे उठकर अपनी भैंसों को खोलकर दूसरी तरफ लेने के लिए आया तो देखा कि चाचा नरेश के सिर पर काफी चोट लगी हुई थी। सिर और चेहरा खून से लथपथ था। पुलिस को घटनास्थल पर देसी शराब की बोतल, हवाई चप्पल व बर्तन भी मिले था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन पार्टी करने वाले युवकों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात का सुराग मिल सके।
विज्ञापन

पार्टी करने वाले युवकों से पूछताछ की गई, लेकिन हत्या का राज नहीं खुला है। पुलिस की टीम कई दृष्टिकोण से पूछताछ आगे बढ़ा रही है। उम्मीद जल्द वारदात से पर्दा उठ जाएगा। -इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, प्रभारी बहुअकबरपुर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed