फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bahadurgarh STF caught the youth with illegal weapon

Rohtak News: अवैध हथियार सहित युवक को बहादुरगढ एसटीएफ ने दबोचा

Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh STF caught the youth with illegal weapon
चरखी दादरी। गांव बिरहीकलां से एक युवक को बहादुरगढ़ एसटीएफ ने अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बिरहीकलां निवासी बिजेंद्र उर्फ ढोल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ चरखी दादरी सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ अपराध नियंत्रण के लिए गांव बिरहीकलां बस अड्डे पर मौजूद था। उसी दौरान किसी ने उन्हें सूचना दी कि गांव बिजेंद्र निवासी उर्फ ढोल अपने पास अवैध हथियार रखता है और इस समय वह गांव के राजकीय स्कूल के पास हथियार लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने उक्त जगह पर दबिश दी। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा एक युवक टीम को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। बाद में तलाशी लेने पर उससे एक पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल की जांच करने पर उसमें से एक कारतूस मिला। लाइसेंस मांगने पर आरोपी पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया और सदर थाने ले गई। टीम की तहरीर पर वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed