{"_id":"6a19f9b977e7d1c4650d85df","slug":"bahadurgarh-rg-beat-vca-by-8-wickets-rohtak-news-c-17-roh1020-864122-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बहादुरगढ़ आरजी ने वीसीए को 8 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बहादुरगढ़ आरजी ने वीसीए को 8 विकेट से हराया
Sat, 30 May 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। चैंपियंस बहादुरगढ़ आरजी ने वीसीए अंडर-13 को आठ विकेट से हराया। गोयल विंटर कप अंडर-13 के लीग मैच में चैंपियंस बहादुरगढ़ आरजी की टीम ने वीसीए अंडर-13 को आठ विकेट से हरा दिया। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले श्रेयांश खत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चैंपियंस बहादुरगढ़ आरजी ने टॉस जीतकर पहले वीसीए अंडर-13 को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीसीए अंडर-13 की पूरी टीम 28.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से यश कुंडू ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।
चैंपियंस बहादुरगढ़ आरजी के गेंदबाज श्रेयांश खत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.3 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा हेमंत दलाल, लवित धवन, शौर्य वीर और आरूष सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस बहादुरगढ़ आरजी की टीम ने 17.3 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज राशि गुलिया ने आठ चौकों की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अर्णव ने 17 और आरव ने 11 रन बनाए। वीसीए अंडर-13 की ओर से तमनजोत और यश ने एक-एक विकेट हासिल किया।