{"_id":"6824f2d4f3df616e8e0a4903","slug":"awareness-camp-will-be-organized-in-the-village-with-least-number-of-daughters-from-today-rohtak-news-c-197-1-snp1003-136616-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सबसे कम बेटियों वाले गांव में आज से लगाएंगे जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सबसे कम बेटियों वाले गांव में आज से लगाएंगे जागरूकता शिविर
Thu, 15 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 15 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिन गांवों का लिंगानुपात 700 से कम है, उनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंगानुपात बढ़ाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी ने बताया कि जागरूकता कैंप 15 मई को गांव माजरी स्थित सामान्य चौपाल, 16 मई को गांव बुलंद गढ़ी स्थित प्राथमिक स्कूल, 19 मई को गांव ग्यासपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, 20 मई को गांव किडोली स्थित एससी चौपाल और 21 मई को गांव आनंदपुर स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में आयोजित किए जाएंगे।
जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि जागरूकता कैंप में संबंधित चिकित्सा अधिकारी, प्राचार्य, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, ग्राम सचिव, सरपंच, सभी पंच, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य ग्रामीण भाग लेंगे। इस दौरान लोगों को लिंगानुपात बढ़ाने में सहयोग करने व लिंग जांच करने वालों की सूचना देने के लिए जागरूक किया जाएगा। संवाद