{"_id":"ab5921d4f50bf67d613208228dc1d563","slug":"autos-of-rohtak-also-follow-odd-even-rule-after-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दिल्ली की तर्ज पर सिर्फ ऑटो पर सम-विषम फार्मूला लागू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दिल्ली की तर्ज पर सिर्फ ऑटो पर सम-विषम फार्मूला लागू
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 07 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के बाद अब रोहतक में भी ट्रैफिक पर सम-विषम फार्मूला लागू करने की तैयारी है। इसका पहला ट्रायल या प्रयोग ऑटो पर किया जाएगा। अब सप्ताह के पहले दिन शहर में आधे ऑटो ही दौड़ेंगे। आने वाले सोमवार से इसकी शुरुआत होगी।
सोमवार यानी 11 जनवरी को शहर में केवल विषम नंबर के ऑटो ही चल सकेंगे। वहीं, अगले सोमवार सम नंबर के ऑटो दौड़ेंगे। अभी यह व्यवस्था केवल सोमवार को ही लागू होगी। इससे सप्ताह के सबसे व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाले दिन जाम से राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि अभी अन्य वाहन सम-विषम के दायरे से बाहर रखे गए हैं।
बता दें कि बुधवार को एसपी शशांक आनंद के साथ हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष तस्वीर सिंह टांक और जिला प्रधान विक्की पहलवान सहित प्रतिनिधिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। सुबह 8 से रात 8 बजे तक शहर में ऑटो चलेंगे।
विज्ञापन
गड़बड़ी की तो भुगतना होगा जुर्माना
यदि विषम नंबर वाले दिन सड़क पर कोई सम संख्या वाला ऑटो चलता नजर आया तो उसके चालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिला प्रधान विक्की पहलवान ने बताया कि जुर्माने की राशि जिला प्रशासन की ओर से तय की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों की मानें तो पूरे शहर में करीब 12 हजार ऑटो हैं। इनमें से 9 हजार ऑटो शहर के रूटों पर चलते हैं। जबकि अन्य गांवों में संचालित किए जाते हैं।
व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ की तरफ से 21 सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष तस्वीर सिंह ने बताया कि कमेटी सोमवार को सम संख्या वाले वाहनों की धरपकड़ कर जुर्माना लगाएगी। जाम का सबसे बड़ा कारण दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण होता है। सड़क के हिस्से तक दुकानदार सामान रखे होते हैं।
शहर में नहीं चलेंगे बाहरी जिले के ऑटो
सम विषम फार्मूला लागू करने के साथ ही संघ की तरफ से बाहरी जिलों के ऑटो को शहर से बाहर निकालने की भी तैयारी कर ली गई है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि व्यवस्था लागू होने के बाद शहर में बाहरी जिलों के ऑटो पर भी नजर रखी जाएगी। उनका परमिट व अन्य दस्तावेज जांचने के बाद शहर के बाहर भेजा जाएगा। ताकि स्थानीय चालकों की कमाई प्रभावित न हो सके। इस काम में संघ की तरफ से ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जाएगी।
पुलिस महकमे का कहना है कि हाल ही खरीदे गए नए ऑटो पर पेंट से नंबर लिखवाने होगे। नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटे जाएंगे। इस मौके पर आरएसओ सोम मलिक, रुबी चावला, कृष्ण व आटो यूनियन के जगदीप नान्दल, जिला प्रधान विक्की, सचिव अमित, राजकुमार, मुकेश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।