फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   automobile business destroyed in thirty second

30 साल में खड़ा किया उद्योग, 30 सेकेंड में तबाह

Thu, 25 Feb 2016 02:50 AM IST
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
बीमा पॉलिसी के नियमों ने उनकी परेशानी को बढ़ा दिया है। बीमा
विज्ञापन
पॉलिसी में दंगा शामिल नहीं है और ऐसे शांतिप्रिय प्रदेश में दंगे में तबाही का बीमा उद्यमी और व्यापारी कराते भी नहीं हैं। उनके बीमे में केवल चोरी और ठगी के नुकसान को शामिल किया जाता है और उस पर ही बीमा कंपनी रुपये देती है। अब उद्यमियों व व्यापारियों के समझ नहीं आ रहा है कि वह आखिर क्या करे? क्योंकि सरकार से नुकसान का रुपया कब तक मिलेगा, यह अभी कोई नहीं जानता है।

फैक्ट्री में उपद्रवियों की भीड़ अचानक घुस गई, जिनको सुरक्षा कर्मी ने रोकने का प्रयास भी किया। उपद्रवियों ने अंदर घुसकर केवल पहले इलेक्ट्रिक कंट्रोल रूम को तोड़ा, फिर जनरेटर में आग लगाई और एडमिन ब्लॉक फर्नीचर भी जला दिया।

रूमेश विग, माइक्रोन प्रसिशन स्क्रूज लिमिटेड, आईएमटी

उपद्रवियों ने पहले शीशों को तोड़ा और उसके बाद शोरूम में उत्पात मचाकर 100 से ज्यादा गाड़ियों को तोड़फोड़ कर दी। शोरूम में आग भी लगाई गई, जिससे सब कुछ तबाह हो गया।

डीएस बधवार, बधवार ऑटो लिमिटेड, सोनीपत स्टैंड

उपद्रवियों ने शोरूम में तोड़फोड़ की और इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो वह आई भी नहीं। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही ने बड़ा नुकसान कराया है।

जगमोहन मित्तल, जगमोहन ऑटोमोबाइल्स, सोनीपत रोड

आरक्षण के लिए आंदोलन शुरू किया गया और उसके बाद जमकर उपद्रव मचाया गया। इसमें हमारा क्या दोष था जो हमारे शोरूम को तबाह कर दिया गया। वहां उपद्रवियों ने खूब उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की।

अशोक दलाल, राज मोटर्स, दिल्ली रोड

हमारी एजेंसी में उपद्रवियों ने घुसकर तोड़फोड़ की। पहले भी काफी आंदोलन हुए हैं, लेकिन इस आंदोलन की आड़ में कुछ उपद्रवियों ने सब कुछ तबाह कर दिया। ये कभी नहीं भुलाया जा सकता।

विवेक जैन, टीवीएस एजेंसी, तिलकनगर

शहर में यह सोचकर मॉल शुरू किया था कि लोगों के मनोरंजन का साधन होगा। लेकिन उपद्रवियों ने पूरे मॉल को आग लगाकर राख कर दिया। वहां कुछ नहीं छोड़ा गया।

सुरेश शर्मा, आरएन मॉल, दिल्ली रोड

उपद्रवियों ने सबसे पहले हमारी एजेंसी को निशाना बनाया। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर पूरी एजेंसी का तबाह कर दिया। उपद्रवियों का यह खौफनाक मंजर कभी नहीं भुलाया जा सकता।

महेश कमल, तुलसी लुक एंड संस, भिवानी रोड

किसी तरह रुपया लगाकर एजेंसी शुरू की और जिसे बढ़ाने का विचार चल रहा था। लेकिन इस उपद्रव में एजेंसी को पूरी तरह से तोड़ दिया गया, जिससे हालत खराब हो गई है।

हंसराज सलूजा, तुलसी लुक एंड संस, हिसार रोड

उपद्रवियों ने शोरूम में पहले तोड़फोड़ की और उसके बाद आग लगा दी। शोरूम जलकर राख हो गया और उससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्रशासन की लापरवाही से उपद्रवियों के हौसले बुलंद थे।

गौरव जैन, मैरिट होंडा, हिसार रोड

पुलिस कर्मी का आईकार्ड मिला, आग लगाने का आरोप

उद्यमियों और व्यापारियों ने आग लगाने में पुलिसकर्मियों के शामिल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे ही आरोप नहीं लगाया है, बल्कि उसका सबूत भी होने की बात कही है। उद्यमियों ने कहा कि एक शोरूम के बाहर की तरफ एक पुलिस कर्मी का आईकार्ड मिला है और उससे साफ होता है कि वह आग लगाने में शामिल रहा। उस पुलिस कर्मी के खिलाफ अधिकारियों के पास शिकायत की जाएगी और उसका आईकार्ड भी दिया जाएगा। जिससे मुकदमा दर्ज हो सके और उसके सहारे अन्य पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed