फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Auto drivers increase fare by five rupees, debates with riders

ऑटो चालकों ने बढ़ाया पांच रुपये किराया, सवारियों से हो रही बहस

Mon, 03 Aug 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers increase fare by five rupees, debates with riders
कोरोना के संक्रमणकाल में हर वर्ग पर रोजी-रोटी का संकट बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन की ओर से महामारी के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आदेश जारी है। ऑटो चालकों को भी कम सवारियां बैठाने की हिदायत दी गई है। इसके कारण ऑटो चालकों ने पांच रुपये किराया बढ़ा दिया है। किराया बढ़ाने की न घोषणा हुई न ही किसी को कोई जानकारी दी। इस कारण किराये को लेकर सवारियों और चालकों को नोकझोंक तक हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष तस्वीर टांक का दावा है कि कोरोना की वजह से लोग कम ही घरों से निकल रहे हैं। शहर में करीब 15 हजार ऑटो रिश्ता हैं, लेकिन इस समय करीब 1500 ऑटो ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के कारण सवारियां कम बैठाई जाती हैं जिससे दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में पांच रुपये किराया बढ़ाने की जरूरत है। यदि कोई चालक 10 रुपये बढ़ाकर किराया ले रहा है तो वह गलत है। इसकी चेकिंग करवाई जाएगी, यदि कोई ऐसा करता मिलेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले के ऑटो का निर्धारित दूरी जैसे दिल्ली बाईपास से सोनीपत स्टैंड अथवा न्यू बस स्टैंड तक का किराया 15 रुपये था, जो बिना किसी सूचना के पांच रुपये बढ़ा दिया। यदि कोई सवारी निर्धारित से ज्यादा दूरी पर उतरती हैं तो उससे 25 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है। हैरानी की बात है कि किराया बढ़ाने के बारे में न तो प्रशासन को जानकारी है न ही आरटीए को।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऑटो कल्याण संघ की ओर से किराया बढ़ाया गया है तो पुलिस उनके स्टैंड व वाहनों पर नये रेट दर्ज कराएगी। जिससे किसी भी सवारी को कोई परेशानी न हो।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed