फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Auto driver was murdered by slitting his throat in Jasia, had returned late at night from the party

जसिया गांव में ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, देर रात लौटा था पार्टी से

Thu, 16 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Auto driver was murdered by slitting his throat in Jasia, had returned late at night from the party
रोहतक के जसिया गांव में विकास उर्फ नान्हा ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या के बाद मौके पर पहुंचीं एफएस?
जसिया गांव में ऑटो चालक की बुधवार तड़के किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। ऑटो चालक देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके घर लौटा था। सुबह चारपाई पर गला कटा हुआ और खून से लथपथ शव मिला। मृतक के भाई ने गांव के ही चार युवकों पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

जसिया निवासी 25 वर्षीय विकास उर्फ नान्हा जसिया से रोहतक के बीच ऑटो चलाता था। डेढ़ साल की उम्र में इसकी मां का और करीब डेढ़ साल पहले पिता का निधन हो चुका है। घर में बड़े भाई अजय के साथ रहता था। दोनों भाई अविवाहित हैं। मंगलवार देर रात नान्हा अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। वह तड़के तीन बजे के बाद घर लौटा। इसके बाद सो गया। कुछ देर बाद वह सीढ़ियों के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। किसी ने तेजधार हथियार से उसका गला काटा हुआ था। फर्श पर दूर तक खून फैला मिला है। वारदात की सूचना अजय ने पुलिस को दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं। टीम ने वारदात स्थल पर सुबूत जुटाने का प्रयास किया। घर के बाहर खडे़ ऑटो की भी पड़ताल की गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह भेज दिया गया। यहां दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही : इंस्पेक्टर कुलबीर
इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को ऑटो चालक विकास की हत्या की सूूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। जसिया निवासी सचिन, रोहित, गौरव, अश्वनी, मुनि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को घर आया तो बोला, भाई ऑटो बेच दे
पीजीआई के शवगृह में अजय ने बताया कि मंगलवार रात करीब तीन बजे विकास घर आया था। घर आते ही उसने कहा कि भाई ऑटो बेच दे, मेरी रोहित व अन्य से कहासुनी हो गई है। इसके बाद वह नीचे के कमरे में सोने चला गया। मैं ऊपर वाले कमरे में गया था। कुछ देर बाद उसे देखने आया तो आराम से सो रहा था। इसके कुछ देर बाद बाहर का लोहे वाला दरवाजा जोर से खोलने का शोर सुनाई दिया। बाहर आया तो सीढ़ियों के पास विकास खून से लथपथ हालत में पड़ा था। वह शायद कमर से निकलकर ऊपर आना चाहता था।
धक्का देकर तोड़ा दरवाजा, टूटी मिली चिटकनी
किसी ने कमरे का दरवाजा धक्का देकर तोड़ा और अंदर जाकर उसका गला रेत दिया। हत्या में कई लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। हत्यारों में से एक ने विकास का मुंह बंद किया होगा, दो ने हाथ पकड़े होंगे। शायद यही वजह है कि गला रेतने पर चीख या बचाव में शोर सुनाई नहीं दिया। दरवाजा भी अंदर से बंद था। इसकी चिटकनी टूटी मिली है। इसलिए उससे झगड़ा करने वालों पर घर में घुसकर हत्या करने से इनकार नहीं किया जा सकता।
वर्जन
जसिया में हुई हत्या की वजह अब तक शराब पीना नजर आ रही है। शराब पीने के बाद ही युवकों में झगड़ा हुआ था। ज्यादातर हत्याएं शराब पीने के बाद झगड़ा या आपसी रंजिश में होती हैं। अखाड़ा हत्याकांड हो या विजय नगर हत्याकांड आपसी विवाद के चलते बनी रंजिश में ही हत्या करने की वजह सामने आई है।

- गोरखपाल राणा, डीएसपी।
6 माह में हो चुकीं 37 हत्याएं, डेयरी संचालक की गुत्थी अनसुलझी
जिले में पिछले छह माह में 37 हत्याएं हो चुकी हैं। अखाड़ा हत्याकांड व विजय नगर हत्याकांड जिले में झकझोर देने वाले मामले हैं। इसके अलावा 24 मई को एक ही दिन में तीन हत्याएं भी हत्यारों की हैवानियत को साफ दर्शाते हैं। इन हत्याओं में से डेयरी संचालक सुनीता की हत्या का मामला ही अनसुलझा है। जून में हुई इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है। जिले में पिछले 18 दिन में आठ हत्याएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed