फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aughad Pir Math again under the control of administration, Tehsildar appointed receiver

औघड़ पीर मठ फिर प्रशासन के नियंत्रण में, तहसीलदार रिसीवर नियुक्त

Sat, 02 Oct 2021 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Aughad Pir Math again under the control of administration, Tehsildar appointed receiver
दिल्ली रोड स्थित औघड़ पीर मठ को एक बार फिर जिला प्रशासन ने नियंत्रण में ले लिया है। एसडीएम कोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने मठ को खाली करवा लिया। मामले में सीआरपीसी की धारा 145 के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को मठ का रिसीवर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता महंत रमेश नाथ के वकील डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि मस्तनाथ मठ के पास ही औघड़ पीर मठ है। महंत रमेश नाथ मठ का संचालन कर रहे थे। विवाद के चलते प्रशासन ने पिछले दिनों मठ को अपने नियंत्रण में लिया था। बाद में एसडीएम कोर्ट में केस चला। एसडीएम ने मठ को दूसरे पक्ष को सौंप दिया। एसडीएम कोर्ट के फैसले को महंत रमेश नाथ ने अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश राकेश सिंह की अदालत में चुनौती दी। करीब एक माह पहले कोर्ट ने एसडीएम कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया। साथ ही एसडीएम को नए सिरे से केस की सुनवाई करने व याचिकाकर्ता को पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय देने के निर्देश दिए। एसडीएम कोर्ट में 21 व 23 सितंबर को मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद 30 सितंबर को बुलाया गया। मामले की सुनवाई के बाद अब एक अक्तूबर को एसडीएम कोर्ट ने तहसील को सीआरपीसी की धारा 146 के तहत मठ का रिसीवर नियुक्त कर दिया। साथ ही सीआरपीसी की धारा 145 के तहत मठ को नियंत्रण में ले लिया। तहसीलदार आईएमटी थाना पुलिस के साथ मठ में पहुंचे और मठ की कागजी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed