फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Auction of land on rent on medical turn from 20

मेडिकल मोड़ पर किराये पर जमीन की नीलामी 20 से

Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Auction of land on rent on medical turn from 20
रोहतक। मेडिकल मोड़ स्थित 265 वर्ग गज जमीन पर छोटी-छोटी दुकानों का नगर निगम नक्शा बनवा रहा है, जो प्रति फुट के हिसाब से किराए पर मिलेंगी। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि 20 दिसंबर से दुकानें किराए पर देने को नीलामी शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अपनी जमीनों पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाकर किराये पर देने अथवा किराये पर अपनी दुकानें देने जा रहा है। जिसके तहत मेडिकल मोड़ स्थित 265 वर्ग गज जमीन पर निगम छोटी-छोटी जमीन किराये पर देगा ताकि रोजमर्रा की वस्तुओं अथवा खानपान की दुकानें खुल सकें। इन दुकानों के खुलने से पीजीआई आने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। तय किया गया है कि मेडिकल मोड़ पर दुकानें प्रति फुट के हिसाब से किराये पर दी जाएंगी, जो तीन साल के लिए होंगी। किराये पर दुकान नीलामी से मिलेंगी, जिसका प्राथमिक रेट 3200 रुपये प्रति फुट होगा। वहीं, सिविल रोड की आठ दुकानें भी निगम किराये पर देगा। ये दुकानें 48-48 लाख रुपये जमानत राशि जमा करने पर मिलेंगी जिनका किराया 20 हजार रुपये प्रति माह होगा। इन दुकानों का आवंटन भी नीलामी से होगा।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि मेडिकल मोड़ की जमीन पर छोटी दुकानों के लिए नक्शा बनवाया जा रहा है, जो एक-दो दिन में तैयार हो जाएगा। 20 दिसंबर से किराये पर जमीन देने के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed