फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attendance of students up to 12th will have to be uploaded on the portal

Rohtak News: 12वीं तक के विद्यार्थियों की हाजिरी पोर्टल पर करनी होगी अपलोड

Thu, 09 May 2024 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Attendance of students up to 12th will have to be uploaded on the portal
जींद। राजकीय विद्यालयों में अब 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की हाजिरी अब एमआईएस पोर्टल अपलोड करनी होगी। विद्यार्थियों की उपस्थिति को शैक्षणिक निगरानी प्रणाली पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी स्कूल मुखिया को सौंपी गई है। अभी तक कई जिलों में इस पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करवाने में स्कूल संचालक रुचि नहीं दिखा रहे थे।
विज्ञापन

अब शिक्षा विभाग ने इसको गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों में पोर्टल पर हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले कई जिलों में यह रिपोर्ट कम जा रही थी, जिसका असर छात्रों को केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं पर पड़ रहा था। इसके साथ साथ एमआईएस पोर्टल पर शिक्षकों को भी अपनी हाजिरी लगानी होती है। पिछले माह विभाग द्वारा शिक्षकों द्वारा हाजिरी नहीं लगाने वाले स्कूलों की लिस्ट जारी की थी।
विज्ञापन

इसमें अलेवा ब्लॉक के पांच, जींद ब्लॉक में पांच, जुलाना ब्लॉक के 30, नरवाना ब्लॉक के 18, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के 20, सफ ीदों ब्लॉक के 22 व उचाना ब्लॉक के 27 स्कू ल शामिल थे। अब निदेशालय ने नियमित डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसकी मॉनीटरिंग मुख्यालय की ओर से की जाएगी। इसके अलावा निर्देशों में कहा है कि विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड डे मील का डाटा भी विद्यालयों से खंड और जिला स्तर तक ही सीमित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यालय मुखिया के माध्यम से इसका रिकॉर्ड रखा जा रहा था। एसएमसी के साथ स्कूल मुखिया के पास रिकॉर्ड रजिस्टर रखा जाता था। शैक्षणिक निगरानी प्रणाली की नई व्यवस्था में बच्चों के मिड-डे मील संबंधित शत-प्रतिशत डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed