फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attempted robbery by cutting the bank window, could not break the strong room

Rohtak News: बैंक की खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, स्ट्राॅन्ग रूम नहीं तोड़ पाए

Tue, 18 Mar 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 18 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery by cutting the bank window, could not break the strong room
17सीटीके12-महम में सेंट्रल काॅ-ऑपरेटिव बैंक में सेंध लगाने के बाद बैंक प्रबंधन की ओर से बंद करा
शुगर मिल स्थित रोहतक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। चोरों ने खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किया। गनीमत रही कि चोर स्ट्राॅन्ग रूम नहीं तोड़ पाए। बैंक से कुछ भी चोरी नहीं होने का दावा किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर बहलबा निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 15 मार्च को बैंक लॉक करके गए थे। कर्मचारी बिजेंद्र सिंह ने 17 मार्च को सूचना दी कि बैंक के पीछे से खिड़की काटकर कोई व्यक्ति बैंक में घुसा है। सूचना के बाद बैंक पहुंचकर स्ट्राॅन्ग रूम आदि की जांच की। इस दौरान कोई सामान चोरी नहीं होने की बात सामने आई। अज्ञात ने बैंक में घुसकर चोरी की कोशिश की है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने माैके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सतयपाल, प्रभारी, थाना महम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed