फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attempt to shoot the founder of Gokul Dham Go Seva Mahatirtha

Rohtak News: गोकुल धाम गो सेवा महातीर्थ के संस्थापक को गोली मारने का प्रयास

Fri, 28 Jun 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 28 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to shoot the founder of Gokul Dham Go Seva Mahatirtha
27jjrp24 झज्जर में धमकी मिलने पर पुलिस को शिकायत देने जाते हुए सुनील निमाना। संवाद
झज्जर। समसपुर माजरा गांव में तेरहवीं पर गए गोकुल धाम गो सेवा महातीर्थ के संस्थापक को गोली मारने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रिगर दबाने के बाद गोली फंस गई। इससे वह बाल-बाल बच गए। यह देखकर भगदड़ मच गई। आरोपी भाग गए। इस दौरान उनकी पिस्तौल गिर गई। इसे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने संस्थापक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोकुल धाम गो सेवा महातीर्थ के संस्थापक सुनील निमाणा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वीरवार को वह साथी धनंजय, ड्राइवर मंजीत के साथ गांव समसपुर माजरा में अपनी गाड़ी पर हरिचंद की 13वीं में गए थे। दोपहर को रस्म पगड़ी के बाद वह खाना खा रहा था। इसी बीच धनंजय निवासी महरीपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि मोहित निवासी समसपुर गली में बार-बार चक्कर लगा चुका है और उनकी रेकी कर रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान मोहित उनके पास आया और उसकी तरफ इशारा किया कि मिलना। तब मोहित के इशारे पर रिंकू ने पीछे से आकर उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी तथा गोली चलाने के लिए ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि पिस्टल डबल कोक होने की वजह से फंस गई और जान बच गई। इस दौरान उसके साथ खडे़ उसके ड्राइवर मंजीत ने रिंकू को पकड़ लिया। उसने खड़े होकर उसे कुर्सी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित ने भी पिस्टल निकाल ली। यह देखकर आसपास भगदड़ मच गई। इस दौरान रिंकू की पिस्टल वही गिर गई। रिंकू व मोहित भगदड़ का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल से सरौला गांव की तरफ भाग गए। दोनों आरोपी जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे गए। बाद में उन्होंने रिंकू की पिस्टल पुलिस के हवाले कर दी। पुलिस ने शिकायत पर मोहित व रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लापरवाही के चलते मोहित को निकाला था
सुनील निमाणा ने शिकायत में बताया है कि मोहित पहले उसके पास मानव गो सदन रेवला खानपुर में सुपरवाइजर के पद पर करीब दो साल काम कर चुका है। दिसंबर 2023 में उसे पता चला कि मोहित गोशाला के कार्य में लापरवाही करता है, जिसकी वजह से उसने गौशाला में और स्टाफ बढ़ा दिया था ताकि काम अच्छे से चल सके। इसकी वजह से मोहित को लगा कि अब उसकी गोशाला से छुट्टी हो जाएगी। इसी बात को रंजिश रखते हुए दिसंबर 2023 में मोहित के उसके ड्राइवर मंजीत के मोबाइल पर फोन किया। उस समय वह मंजीत के साथ था, जिसको मैंने रिकार्डिंग करा लिया था। इसमें वह सीधी गोली मारने की धमकी मुझे दे रहा था। इसकी जानकारी उसने मोहित के परिवारवालों को बात बताई। उन्होंने मोहित की गलती मानी थी और कहा था मोहित दोबारा ऐसा नहीं करेगा। उसके बाद उसने मोहित को गोशाला से निकाल दिया था।


एक हफ्ते पहले भी दी धमकी
सुनील ने शिकायत में कहा है कि एक हफ्ते पहले भी मोहित ने उसके मोबाइल पर काल करके धमकी दी थी कि दिल्ली वाली गोशाला को उसके नाम कराओ। सुनील ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed