फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attacked for plot, ran and beat three

प्लॉट के लिए हमला, तीन को दौड़ाकर पीटा

Mon, 31 Jan 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Attacked for plot, ran and beat three
शिला बाईपास के पास दिल्ली रोड पर प्लॉट के झगड़े में पीड़ितों को हाथ में डंडा लिए दौड़ाते युवक। अम?
रोहतक। शहर के शीला बाईपास के नजदीक होटल के सामने प्लॉट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने तीन लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया। यहां तक पीछा कर दूर तक दौड़ाया। हाथों में डंडे लेकर सड़क पर पीछा करते युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आरोप है कि हमलावर साढ़े 3 लाख रुपये भी छीनकर ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बोहर निवासी अनिल ने दी शिकायत में बताया कि उनका शीला बाईपास से आगे राजीव गांधी चौक की तरफ जाने वाले रोड पर पुश्तैनी प्लॉट है। शनिवार दोपहर सवा 12 बजे वह परिवार के सदस्य श्रीभगवान, अमित, विनोद, कृष्ण, सत्यनारायण व बलवान के साथ प्लॉट को देखने आया था। कुछ लोग प्लॉट की नींव भरकर चहारदीवारी करने का प्रयास कर रहे थे। उसने रोका तो एकदम घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य श्रीभगवान, अमित, विनोद, कृष्ण, सतनारायण व बलवान ने उसे बचाने की कोशिश की। उसे, श्रीभगवान व अमित को चोटें मारी। आरोपी हाथों में डंडे व राड लेकर उनके पीछे भागे। कहने लगे कि श्रीभगवान व अमित को उठाकर गाड़ी में डालकर ले चलो। शिकायतकर्ता का कहना है कि युवक उसकी जेब से डेढ़ लाख, गले से चार तोले की सोने की चेन व भाई श्रीभगवान की जेब से 2 लाख छीनकर ले गए। पूरी वारदात शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने सोनू, विकास, कृष्ण मास्टर व राजू सहित 25 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्लॉट को लेकर विवाद में एक पक्ष ने मारपीट, अपहरण के प्रयास व लूट की शिकायत दी है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। मामले में पुलिस ने दो गाड़ियां बरामद कर ली हैं। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उसके बाद पैसे को लेकर तथ्य सामने आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed