{"_id":"256c2d052740998804861ec3a2964c7a","slug":"attack-on-property-dealer-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की कनपटी पर मारी गोली, जबड़ा तोड़कर हुई आर-पार, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर की कनपटी पर मारी गोली, जबड़ा तोड़कर हुई आर-पार, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 13 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम को हिसार रोड स्थित श्याम कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक बाइक पर सवार तीन
हथियारबंद युवकों के हमले में एक गोली प्रॉपर्टी डीलर की कनपटी पर लगी, जो
जबड़ा तोड़कर आरपार हो गई।
जबकि दूसरी गोली कनपटी को छूकर निकल गई। गोली मारने से पहले बदमाशों ने कहा कि यही है, इसी को गोली मारनी है। घायल को आसपास के लोगाें ने पीजीआई में दाखिल कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली डीलर के दिमाग से मात्र दो इंच नीचे लगी।
पुलिस का मानना है कि गैंगवार के चलते गोली मारी गई है। हालांकि अभी तक पुलिस स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बोल रही है। डीएसपी पवन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। आरोपी मौके से फरार हो गए। इंद्रा कॉलोनी चौकी इंचार्ज जयभगवान ने बताया कि मामले में इसी कॉलोनी के रहने वाले पवन, अक्षय और सोमबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप दांगी फाइनेंस का भी काम करते हैं। वे मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने घर के सामने टहल रहे थे। तभी घर से कुछ सामान लाने के लिए कहा गया। इस पर कुलदीप पास में मौजूद किरयाना की दुकान से सामान लेने चले गए।
यहां पहले से ही कुछ बदमाश घात लगाकर बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जैसे ही कुलदीप दुकान से वापस घर की तरफ आ रहे थे तभी आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने ये भी कहा कि यही है, इसे ही मारना है। एक गोली कनपटी पर लगने के बाद जबड़ा तोड़ते हुए मुंह के आरपार हो गई। हमले के बाद कुलदीप बेसुध होकर सड़क पर गिर गए और आरोपी फरार हो गए।
ताबड़तोड़ फायरिंग होने पर कॉलोनीवासियों में भगदड़ मच गई। क्षेत्रवासी दौड़कर घर से बाहर निकले। इसके बाद कुलदीप को आसपास के लोगों की मदद से पीजीआई में भर्ती कराया गया।
पीजीआई में कुलदीप का हालचाल जानने पहुंचे क्षेत्रवासियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक थे। जैसे ही दोनों आरोपियों ने गोली मारी तो तीसरे आरोपी ने अपनी बाइक स्टार्ट कर ली। कॉलोनीवासियों को इकट्ठा होता देख तीनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। हालांकि आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
पीजीआई में हथियार लेकर पहुंचे युवक
वहीं, कुलदीप को गोली लगने की सूचना मिलते ही पीजीआई के बाहर असलहा लिए युवकों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने हथियार के साथ खड़े लोगों को इमरजेंसी के बाहर से पीछे हटाया।
यह गैंगवार का मामला है। इसमें पहले भी फायरिंग हो चुकी है। पहले घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।
पवन कुमार, डीएसपी, रोहतक।
3 साल पहले हुई थी गैंगवार में एक की मौत
पुलिस की मानें तो दोनों पक्षों के बीच पिछले काफी समय से गैंगवार चलती आ रही है। गैंगवार में 2013 में इसी प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से हत्या हो गई थी। इसके बाद कुलदीप के भतीजे को सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी।