{"_id":"63ce27556c05417a05035648","slug":"attack-on-bjp-leader-and-his-father-in-dobh-village-over-plot-dispute-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: प्लाट के विवाद में भाजपा नेता और उनके पिता पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: प्लाट के विवाद में भाजपा नेता और उनके पिता पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 23 Jan 2023 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:51 AM IST
सार
डीएलएफ कालोनी निवासी जोगेंद्र सैनी ने दी शिकायत में बताया कि उसने गौरव सेठी से डोभ गांव स्थित 14 कनाल 5 मरले जमीन का एग्रीमेंट किया था। जमीन का कब्जा लेने के दो साल पहले जमीन की चार दीवारी बनाई। साथ ही पिता के नाम से कमरा बनाकर कंटेनर में बिजली मीटर लगाया।
विज्ञापन
रोहतक में भाजपा नेता पर हमला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लाट के विवाद को लेकर डोभ गांव में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं उद्योग व्यापार हित मंडल के प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र सैनी व उनके पिता योगाचार्य हवा सिंह सैनी पर कुछ लोगों ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया। जोगेंद्र को सिर व उनके पिता हवा सिंह के कंधे पर चोटें आई। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक डीएलएफ कालोनी निवासी जोगेंद्र सैनी ने दी शिकायत में बताया कि उसने गौरव सेठी से डोभ गांव स्थित 14 कनाल 5 मरले जमीन का एग्रीमेंट किया था। जमीन का कब्जा लेने के दो साल पहले जमीन की चार दीवारी बनाई। साथ ही पिता के नाम से कमरा बनाकर कंटेनर में बिजली मीटर लगाया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने पिता के साथ चिनाई करवा रहे थे। तभी डोभ गांव के छह लोग आए और दोनों पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। उसके सिर से खून बहने लगा। साथ ही सांस लेने में परेशानी होने लगी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन