फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ational Taekwondo player murdered by 3 minor

नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी की 3 नाबालिग साथियों ने की हत्या

Wed, 25 Sep 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ational Taekwondo player murdered by 3 minor
एकता कॉलोनी के रहने वाले ताइक्वांडो के नेशनल खिलाड़ी अमरदीप की तीन नाबालिग लड़कों ने पेचकश घोंपकर हत्या कर दी। आरोपियों ने 11वीं कक्षा के छात्र की छाती, गर्दन व पैर पर पेचकश से 20 से ज्यादा बार वार किए। यही नहीं शव को खुर्द - बुर्द करने की नीयत से उसे कन्हेली नहर में फेंक दिया। इसमें पानी कम होने के कारण शव आगे नहीं बहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के तीन नामजद नाबालिग दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में दो आरोपियों को राउंड अप किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता का आरोप है कि अमरदीप को घर से तीन नाबालिग लड़के बुलाकर ले गए थे। कुछ दिन पहले इनसे उसका झगड़ा हुआ था, इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

शहर की एकता कालोनी में रहने वाले 17 वर्षीय अमरदीप का शव मंगलवार देर रात कन्हेली हेड के पास नहर में पड़ा मिला। विज्ञान संकाय के कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले इस नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी को तीन लड़के घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों की फोन पर एक बार उससे बात भी हुई। उस समय उसने अपने एक दोस्त का नाम लेकर उसके साथ होने की बात कही। इसके बाद परिवार को उससे संपर्क नहीं हुआ। देर शाम तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस को सोमवार देर रात किसी ने नहर में शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. सरोज दहिया देर रात मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शव की शनाख्त हुई। इसके बाद हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे शनाख्त होने के बावजूद रात 8 बजे तक नहीं हुई थी कार्रवाई
परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे पुलिस का फोन आया कि एक बच्चे का शव मिला है। इसे एक बार देख लो। वहां पहुंचे तो शव अमरदीप का निकला। सुबह साढ़े सात बजे शव की शनाख्त होने के बावजूद रात आठ बजे तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई। न तो शव का पोस्टमार्टम हुआ न ही आरोपी पकड़े गए। पुलिस मामले का सच तक पता नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लगाया तीन लड़कों पर आरोप
एकता कालोनी निवासी सुरेश का कहना है कि उसे बेटे अमरदीप की तीन लड़कों ने हत्या की है। इनका कुछ दिन पहले उससे झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। उसे तीन लड़के घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

पुलिस ने अमरदीप की हत्या के मामले में तीन लड़कों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो संदिग्धों को राउंडअप किया है। पूछताछ के बाद हत्या की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
- दिलबाग सिंह, प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed