फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Athletes in Female Athletes Today

Rohtak News: महिला महाविद्यालय में एथलीट मीट आज

Tue, 09 Jan 2024 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Athletes in Female Athletes Today
08सीटीके12.... महिला महाविद्यालय में  एथलीट मीट की तैयारियां करते हुए। संवाद
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में 9 जनवरी से दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है। इसमें महिला महाविद्यालय प्रशासन सोमवार को दिन भर तैयारी में जुटा रहा। खेल समारोह के लिए मैदान करने व अन्य तैयारियों को देर शाम तक अंतिम रूप दिया गया। एथलीट मीट के लिए खेल मैदान पर सफेद पट्टी व झंडे लगाने काम सोमवार देर शाम तक चला। लंबी कूद, भाला फेंक स्पर्धा के लिए मैदान को खोदकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

खेल समारोह को लेकर टेंट भी लग गया है। प्रतियोगिता में नेशनल खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। एथलीट मीट के पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (महिला दौड़), भाला फेंक, टीचिंग स्टाफ स्पर्धा (पुरुष), टीचिंग स्टाफ स्पर्धा (महिला), रस्साकशी व हाई जंप की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दूसरे दिन तीन पैर दौड़, तृतीय श्रेणी कर्मचारी पुरुष, तृतीय श्रेणी कर्मचारी दौड़ महिला, धीमी गति से साइकिल चलाना, त्रिकूद, गोला फेंक, 800 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। दूसरे दिन मुख्यातिथि एमडीयू खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व सर्वश्रेष्ठ एथलीट को ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed