फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Athlete daughters sweating for the national championship

नेशनल चैंपियनशिप के लिए पसीना बहा रहीं एथलीट बेटियां

Thu, 21 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Athlete daughters sweating for the national championship
एमडीयू के खेल मैदान में राष्ट्रीय खेलों के लिए सौ मीटर दौड़ का अभ्यास करती धावक। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में बंद किया गया एमडीयू का खेल मैदान फिर खुल गया है। खिलाड़ियों की चहल कदमी से यहां पुरानी रौनक लौटने लगी है। यही नहीं एमडीयू के खिलाड़ियों ने विजयी पारी भी शुरू कर दी है। करनाल में 11 से 12 जनवरी को हुई राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीत के बाद अब विवि की एथलीट बेटियां राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गई हैं। इसके लिए सुबह व शाम को खेल मैदान पर खूब पसीना बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए एथलीट बेटियां कैंपस के सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास कर रही हैं। विवि की ओर से करीब छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रैक पर ये धावक अपनी स्पीड बढ़ाने में जुटी हैं। विवि के एथलेटिक्स कोच डॉ. रमेश सिंधु इन एथलीटों का हुनर निखारने में प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

ये एथलीट जाएंगी असम
असम के गुवाहाटी में सात से नौ फरवरी को राष्ट्रीय एथलीट चैंपियनशिप होगी। इसमें एमडीयू की एथलीट हिस्सा लेंगी। लड़कियों की अंडर-20 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में दीपांशी, इसी वर्ग में 400 मीटर बाधा दौड़ में सिम्मी, अंडर-18 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सुम्मी, इसी वर्ग की 200 व 400 मीटर दौड़ में नेत्रा, अंडर-16 वर्ग की 300 मीटर दौड़ में माही अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एमडीयू की एथलीट बेटियों ने राज्य स्तर पर परचम लहराया है। अब देश में विवि का नाम रोशन करने के लिए जी-जान से जुटी हैं। असम में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जोर शोर से अभ्यास चल रहा है। कोरोना में लॉकडाउन के बाद मैदान खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है।
डॉ. रमेश सिंधु, एथलेटिक्स कोच, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed