फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   At what point did love bring me, I cried, I remember my way... PGIMS danced on the song.

Rohtak News: प्यार मुझे किस मोड़ पर ले आया, रोई ना जे याद मेरी आई वे...गीत पर झूमा पीजीआइएमएस

Sun, 22 Oct 2023 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
At what point did love bring me, I cried, I remember my way... PGIMS danced on the song.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्यार मुझे किस मोड़ पर ले आया, रोई ना जे याद मेरी आई वे, दिल जिदा टूटदा ओनी ही पता लगदा...व अन्य गीतों पर शनिवार को देर रात पीजीआईएमएस झूम उठा। यहां जस्सी गिल व बबल राय ने अपने गीतों से धूम मचा दी। विद्यार्थियों से लेकर शिक्षक सभी थिरकने पर मजबूर हो गए। इससे पहले दिन में एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजिकल एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शनिवार को सुश्रुत सभागार में लगभग 20 मिनट की महाभारत का मंचन किया। इसमें सभी ने महाभारत के विभिन्न पात्रों का अभिनय कर कथा का शुभारंभ और अंत किया। हेल्थ विवि में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक रोहतक मेडिकल स्टूडेंट्स कांफ्रेंस 2023 (आर्म्सकान) का शनिवार देर रात धूमधाम से समापन हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, निदेशक डॉ. एसएस लोहचब, डीन एकेडमी अफेयर्स डॉ. अशोक चौहान, डीन छात्र कल्याण डॉ. गजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा ने किया। कुलपति ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि विद्यार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि यह प्रतियोगिता अपने आप में अनोखी है। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. उमेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने सभी जीतने वाले प्रतिभागियों, छात्रों एवं टीम आर्म्सकान को स्मृतिचिन्ह देकर पुरस्कृत किया। मौके पर 35 फैकल्टी सदस्यों ने भारतीय सभ्यता पर रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा और छात्रों द्वारा पुराने से लेकर नये गानों डांस एवं पंजाबी गीत पर भांगड़ा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed