{"_id":"65e0b98fa5bdd4cf900b7d97","slug":"assistive-devices-will-be-distributed-to-5-people-with-disabilities-and-elderly-rohtak-news-c-17-roh1020-371561-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को सहायक उपकरण 5 को वितरित किए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को सहायक उपकरण 5 को वितरित किए जाएंगे
Thu, 29 Feb 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। एलिम्को द्वारा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित करने के लिए अर्पण संस्थान में 5 मार्च को शिविर आयोजित किया जाएगा।
एलिम्को द्वारा जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से गत अक्टूबर माह के में शिविर आयोजित किए गए थे। इस दौरान पंजीकृत किए गए दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को 5 मार्च को स्थानीय गांधी कैंप स्थित अर्पण मानसिक बाल विकलांग संस्था में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के 436 वृद्धजनों को 43 लाख 60 हजार 228 रुपये की धनराशि से 2,294 सहायक यंत्र वितरित किए जाएंगे। इनमें 14 बैशाखी, 352 वॉकिंग स्टिक्स, 18 वॉकर, 337 व्हीलचेयर, 6 मोटर युक्त ट्राई साइकिल, 3 ट्राइसाइकिल, 382 श्रवण यंत्र, एक हजार उपकरण व 182 चश्में शामिल है। इसी प्रकार 355 दिव्यांगजनों को एडीआईपी योजना के तहत 82 लाख 54 हजार 741 रुपये की राशि के 742 कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। इनमें 237 बैशाखी, 74 वॉकिंग स्टिक्स, 25 रोलेटर, 80 व्हीलचेयर, 135 मोटर युक्त ट्राई साइकिल, 85 ट्राइसाइकिल, 15 कृत्रिम अंग, 12 श्रवण यंत्र, 53 सहायक उपकरण व 5 स्मार्ट फोन शामिल है।