फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Assembly meeting against government policies from 10

Rohtak News: सरकार की नीतियों के खिलाफ सकसं की बैठक 10 से

Mon, 04 Mar 2024 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Assembly meeting against government policies from 10
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ (सकसं) हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट की अध्यक्षता में कर्मचारी भवन में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर 10 से 17 मार्च तक सभी जिलों में बैठक आयोजित की जाएगी। 17 मार्च से 17 अप्रैल तक ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में 4 फरवरी की रैली 16 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल और 27 फरवरी के कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नव उदारीकरण की जन विरोधी नीतियों का देश पर बेरोजगारी, मंहगाई, आर्थिक तंगी, विदेशी कर्ज के रूप में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जन सेवाओं के सार्वजनिक विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। नीति बना कर कच्चें कर्मचारियों को नियमित करने की आवश्यकता है। पुरानी पेंशन नीति की बहाली के प्रति सरकार का नकारात्मक रुख प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अति दुर्भाग्यपूर्ण है। विभागों में खाली पदों पर नियम से नियमित भर्तियां करनी चाहिए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्तियां करना प्रदेश के युवाओं का शोषण है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलों के प्रधान, सचिव, यूनियनों के राज्य प्रधान व महासचिव तथा राज्य कमेटी के नेताओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन महासचिव नरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed