{"_id":"66d4f93ecea0d3b89502e624","slug":"assembly-elections-administration-will-deliver-voter-slips-to-every-house-rohtak-news-c-17-roh1019-495416-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : प्रशासन घर-घर पहुंचाएगा वोटर स्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव : प्रशासन घर-घर पहुंचाएगा वोटर स्लिप
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाताओं के पास घर-घर वोट स्लिप पहुंचाई जाएंगी, इसकी जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई है। अगर किसी राजनीति दल या उम्मीदवार के समर्थक ने अपना प्रचार करते हुए स्लिप पर अपील छपवाई तो मतदान केंद्र के बाहर से स्टॉल को हटवा दिया जाएगा।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बेहतर रहे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। हर वोटर को उसके घर तक मतदान की सूचनात्मक पर्चियां भेजें। पर्ची से मतदाता उसका बूथ नंबर, भवन का नाम, मतदाता सूची में वोटर क्रमांक का पता लग जाएगा। बूथ की मतदाता सूची से ही इन वोटर स्लिप को तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि ये पर्ची मतदाता को वोट डालने के लिए प्रेरित करती हैं। कई बार चुनाव में कुछ उम्मीदवार भी अपने कार्यकर्ताओं से पोलिंग बूथ के स्टाल पर चुनाव का निशान, नाम आदि छपवाकर वोटर स्लिप बंटवाते हैं। निर्वाचन आयोग के नियम अनुसार, ये नियमों की अवहेलना है। मतदान के दिन बूथ पर केवल सादे सफेद कागज पर वोटर स्लिप दी जा सकती है। उसके सहारे कोई प्रत्याशी अपना प्रचार नहीं कर सकता। उन्होंने बीएलओ को हिदायत दी है कि वे अपने बूथ की सूचनात्मक पर्चियों को खुद घर-घर तक पहुंचाएं। वे किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को पर्ची बांटने के लिए नहीं दे सकते। मतदान के दिन किसी उम्मीदवार की स्टाल पर वोट की अपील करते हुए स्लिप पाई गई तो उस स्टाल को तुरंत हटा दिया जाएगा।