फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Asia's biggest market ready in 500 acres in Gannaur: JP Dalal

गन्नौर में 500 एकड़ में एशिया की सबसे बड़ी मंडी तैयार : जेपी दलाल

Thu, 23 Nov 2023 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Asia's biggest market ready in 500 acres in Gannaur: JP Dalal
रोहतक। किसानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गन्नौर में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 500 एकड़ क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी मंडी तैयार हो चुकी है। इसमें विश्वस्तरीय पैकेजिंग और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। सरकार द्वारा किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में एमडीयू खेल परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय उत्तर पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष कुश्ती (ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पराली प्रबंधन के लिए किए गए प्रयासों की सर्वोच्च न्यायालय ने भी प्रशंसा की है और अन्य प्रदेशों को पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा से सीख लेने को कहा है। प्रदेश के किसानों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के किसान कानून के पालन में विश्वास रखते हैं और किसानों ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रदेश सरकार की सलाह पर पराली प्रबंधन के उचित तरीकों को अपनाया है। पंजाब की तुलना में प्रदेश में पराली जलाने के केवल 5 से 6 प्रतिशत मामले हैं, जबकि प्रदेश में पंजाब की तुलना में 40 प्रतिशत भूमि है। सरकार द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों पर फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उन्हें सूक्ष्म सिंचाई, मछली पालन, पशु पालन, बागवानी और अन्य व्यवसायों के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन



जनता भाजपा की नीतियों पर कर रही भरोसा

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों से जनता भाजपा की नीतियों में विश्वास कर रही है। देशवासी मौजूदा सरकार से उत्साहित हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें चूरू जिले की जिम्मेदारी मिली है और राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का मन बनाया है। गत विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा कर्ज माफी के वादे को न निभाने पर किसान आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed