{"_id":"5f9dd3ce8ebc3e9b88175eaf","slug":"asi-sucide-case-rohtakcity-news-rtk5809382151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई पपीता मौत मामलाः मृतका के भाई की शिकायत पर पति पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई पपीता मौत मामलाः मृतका के भाई की शिकायत पर पति पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
रोहतक। सदर थाने में तैनात महिला एएसआई पपीता मौत प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है। एएसआई के भाई ने एसपी को अपने जीजा के खिलाफ पपीता की हत्या करने की शिकायत देकर मामला दर्ज करवाने की गुहार की। जिस गुहार पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी पति के खिलाफ सिटी थाना में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
ज्ञात रहे कि 24 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि मूलरूप से गांव बड़ेसरा भिवानी की रहने वाली 37 वर्षीय पपीता काफी समय से सदर थाने में तैनात थी। जो अपने पति के साथ पीडब्ल्यूडी क्वार्टर में रहती थी। 23 अक्तूबर की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। पता चलने के बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शनिवार सुबह एएसआई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच व परिजनों के बयानों के आधार पर शुरूआती दौर में इसे आत्महत्या मान कर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की थी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरे मामले से पर्दा उठाने के बारे में कहा था।
पुलिस को दी शिकायत के मुख्य अंश
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई पवन ने बताया कि वह गांव बडेसरा जिला भिवानी का रहने वाला है। वे दो भाई व चार बहनें हैं। सबसे छोटी बहन पपीता थी, जो पुलिस विभाग में बतौर एएसआई तैनात थी। पपीता की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से दंपति को दो बेटियां हैं। शादी के बाद से ही पति अक्सर पपीता को पीटता था व उसे परेशान रखता था। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पपीता के सिर पर गहरी चोट सहित कई जगह चोट होने के बारे में पता लगा। आरोपी जीजा अक्सर पपीता पर शक करता था। उसी ने ही पीट पीटकर उसकी हत्या की है।