{"_id":"65e0b8f44e069243f2053deb","slug":"asha-workers-will-protest-today-at-the-residence-of-bjp-mlas-rohtak-news-c-17-roh1020-371554-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आशा कार्यकर्ता आज भाजपा विधायकों के निवास स्थान पर करेंगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आशा कार्यकर्ता आज भाजपा विधायकों के निवास स्थान पर करेंगी प्रदर्शन
Thu, 29 Feb 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। सीटू ने वीरवार को पंचकूला में स्वास्थ्य मिशन डायरेक्टर के कार्यालय पर प्रदर्शन करने पर आशा कार्यकर्ताओं और सीटू नेताओं पर कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया है। आशा वर्कर्स आज प्रदेशभर में भाजपा विधायकों के आवास पर प्रदर्शन करेंगी। सीटू राज्य कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार, उपाध्यक्ष सतबीर सिंह व राज्य सचिव कामरेड विनोद ने कहा कि संगठन की राज्य प्रधान, सुरेखा महासचिव, जयभगवान सहित कई नेताओं को गिरफ्तार करके उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोकती है और आशाओं को पंचकूला में नहीं घुसने दिया जा रहा। मुख्यमंत्री किसानों से कहते हैं कि किसान प्रदर्शन करने के लिए ट्रैक्टर से क्यों जाए अपनी गाड़ी और बसों से चले जाएं। आशा वर्कर्स तो ट्रैक्टर लेकर नहीं गई फिर उनको क्यों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन