फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Asha workers' jail bharo movement tomorrow

Rohtak News: आशा वर्कर्स का जेल भरो आंदोलन कल

Sun, 24 Sep 2023 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Asha workers' jail bharo movement tomorrow
रोहतक। सरकार की हठधर्मिता और दमनकारी रवैया के खिलाफ 25 सितंबर को राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत जिले की सैकड़ों आशा वर्कर उपायुक्त कार्यालय पर पहुंच कर गिरफ्तारियां देंगी। जेल भरो आंदोलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुखपुरा चौक स्थित प्रभात भवन में आयोजित जिलास्तरीय समीक्षा बैठक के बाद आशा वर्कर एवं सीटू नेताओं ने यह बात कही। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अनीता भाली और संचालन जिला सचिव सोनिया ने किया। आशा वर्कर्स यूनियन एवं सीटू प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा और जिला प्रधान कमलेश लाहली ने कहा कि हरियाणा भर की आशा वर्कर्स आठ अगस्त से हड़ताल पर हैं और अनेकों बार प्रदर्शन करके मांग पत्र व ज्ञापन दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा अनिल विज ने दो बार वार्ता के लिए समय दिया, लेकिन वार्ता वाले दिन वार्ता रद्द कर दी गई। इससे हरियाणा भर की आशा वर्कर्स में रोष व्याप्त है। 2018 के बाद महंगाई तो लगातर बढ़ी है, लेकिन आशा वर्कर्स का मानदेय नहीं बढ़ाया गया। इसलिए हमारी मांग है कि आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया जाए व न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रति माह दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed