फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ASHA workers demonstrated

Rohtak News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Jan 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers demonstrated
मेडिकल मोड़ के पास अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करतीं आशा वर्कर।
रोहतक। आशा कार्यकर्ता यूनियन ने शुक्रवार को लंबित पड़ी मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले आशा वर्कर मेडिकल मोड स्थित देवीलाल पार्क में इकट्ठा हुई और विचार-विमर्श कर प्रदर्शन का निर्णय लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन की जिला प्रधान अनीता भाली व संचालन जिला सचिव सोनिया मुंगाण ने किया। जिला प्रधान अनीता भाली ने कहा कि आशा वर्करों की सिविल सर्जन के स्तर की अनेक मांगें कई महीने से लंबित पड़ी है। यूनियन इन मांगों के समाधान के लिए बार-बार प्रशासन से अपील कर चुकी है, लेकिन प्रशासन बातचीत से समस्या सुलझाने की बजाए नई-नई समस्याएं पैदा करके आशा वर्करों में आतंक का माहौल पैदा करने में लगा हुआ है। सीटू के जिला सचिव विनोद व कोषाध्यक्ष धर्मवीर हुड्डा ने कहा कि एक तरफ तो उच्चाधिकारियों की ओर से पिछले वर्ष हुई 74 दिन की ऐतिहासिक हड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए गए समझौते को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed