फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Asha workers demonstrated at the Civil Surgeon's office

Rohtak News: आशा कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 26 Mar 2025 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Asha workers demonstrated at the Civil Surgeon's office
25सीटीके13 मेडिकल मोड के निकट प्रदर्शन करती आशा वर्कर्स। स्रोत : यूनियन
रोहतक। आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। आशा वर्कर्स एवं फैसिलिटेटर यूनियन ऑफ इंडिया के अखिल भारतीय आह्वान पर जिले की आशा वर्कर्स (कार्यकर्ता) मेडिकल मोड़ स्थित पार्क में एकत्रित हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सोनिया व संचालन जिला सचिव फूलवती ने किया।
विज्ञापन

सीटू जिला प्रधान कमलेश लाहली, यूनियन कोषाध्यक्ष अनीता व धर्मवीर हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों और समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन साैंपा है। केंद्र और राज्य सरकार आशा वर्कर्स के काम को बहुत ही महत्वपूर्ण मानती हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार आशा वर्कर के कार्यों की प्रोत्साहन राशि नहीं बढ़ाती है। केंद्र सरकार की ओर से पिछले 12 वर्ष से आशा की प्रोत्साहन राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा वर्कर से फील्ड में स्वास्थ्य से संबंधित सारे कार्यों कराते हुए उनका रखरखाव का दबाव बनाया जाता है। सरकार आशा वर्कर्स को बिना कोई प्रोत्साहन राशि दिए डिजिटल कार्य करवा रही है, जिससे देश की करीब 10 लाख आशा वर्कर्स परेशान हैं। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। 73 दिन चली हड़ताल के दौरान का रुका हुआ मानदेय व वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिले की आशा वर्कर्स ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को संबंधित मांगों के बारे में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद, यूनियन जिला उप प्रधान पुष्पा, सुनीता, सुशीला, रेमन, आशा निगाना, कविता, रेखा, रेनू, राजेश, सुषमा, सीमा, राजो, रजनी, दर्शना ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed