फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Asha is taking care of the safety and health of sea cubs

सागर के शावकों की सुरक्षा और सेहत का ख्याल रख रही आशा

Fri, 30 Jul 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Asha is taking care of the safety and health of sea cubs
लघु चिड़ियाघर में बाघिन आशा ने करीब तीन माह पहले दो बच्चों को जन्म दिया है। इसमें एक नर और दूसरा मादा है। चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर सागर के शावकों की सुरक्षा और सेहत का बाघिन आशा ख्याल रख रही है। अब सागर और आशा का परिवार पांच सदस्यों का हो गया है। लॉकडाउन खुलने के बाद लोग इन बाघ के बच्चों की अठखेलियां देख सकेंगे। वहीं, यहां तेंदुए के दो शावक भी मौजूद रहेंगे। चिड़ियाघर में शावकों को लोगों की नजरों से ही नहीं, बल्कि बाघ पिता सागर से भी अलग रखा गया है। ऐसा उनकी सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है। इनके व्यस्क होने तक बाघिन मां आशा ही शावकों की देखभाल करेगी। चिड़ियाघर प्रशासन शावकों का विशेष देखभाल कर रहा है। चिड़ियाघर में चिकित्सक व उन्हें खाना देने वाले के अलावा किसी अन्य को उनके बांड़े (एनक्लोजर) के पास जाने के लिए प्रतिबंधित कर रखा है।
विज्ञापन

पिछले साल दिया था एक शावक को जन्म
लघु चिड़ियाघर में करीब दो साल पहले ही बंगाल टाइगर सागर को लाया गया था। टाइगर सौरभ की मौत के बाद से यह बाड़ा (एनक्लोजर) खाली था। यहां सागर को साथी के रूप में आशा का साथ मिला। लॉकडाउन के कारण लोगों के शोरगुल से दूर शांत माहौल में साथ रहे जोड़ने ने अपना परिवार बढ़ाया। आशा ने पिछले साल एक नर शावक को जन्म दिया था। इस साल दो शावकों के जन्म के साथ इस परिवार में पांच सदस्य हो गए हैं।
विज्ञापन

तेंदुआ परिवार में जन्मे थे दो शावक
चिड़ियाघर में शामिल तेंदुआ सनी व दुर्गा के जोड़े ने भी पिछले साल लॉकडाउन में अपना परिवार बढ़ाया है। दुर्गा ने दो शावकों को जन्म दिया था। अब ये भी करीब साल भर के हो गए हैं। लघु चिड़ियाघर में पहली बार बाघों के साथ तेंदुए के जोड़े ने भी अपना परिवार बढ़ाया है। इससे पहले ऐसा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में लघु चिड़ियाघर के बाघ परिवार का विस्तार हुआ है। मादा आशा ने दो शावकों को जन्म दिया है। इन्हें बाघ सागर से अलग रखा गया है। साथ ही उनकी विशेष देखभाल की जा रही है। आमजन को इनके बाड़े (एनक्लोजर) की ओर जाने पर प्रतिबंध किया गया है। महामारी के चलते यहां साफ-सफाई व अन्य बातों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
-शिव रावत, मंडलीय वन्य प्राणी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed