फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   As the winter progresses, the demand for peanuts, gajak and rewadi increases.

Rohtak News: रैली और नाटक से किया नशामुक्ति का आह्वान

Sun, 07 Dec 2025 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
As the winter progresses, the demand for peanuts, gajak and rewadi increases.
09..नो नशा नेशन के तहत नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने के लिए ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-एक मे
रोहतक। नो नशा नेशन के संदेश के साथ नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-एक, रोहतक में रैली का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य नागरिकों ने भाग लिया। यहां आयोजित सौ कुंडीय हवन में आहुति डालकर नशा मुक्ति का आह्वान किया। यहां नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्था की इस पहल का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक जन समुदाय को साथ जोड़ा जाएगा। युवा पीढ़ी को नशे से सुरक्षित रखने की जरूरत है। इसके लिए जागरूकता बेहतर उपाय है। कार्यक्रम से पूर्व सुबह 10 बजे देवीलाल पार्क के पास से जन चेतना रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें प्रधानाचार्य, विद्यार्थियों, शिक्षकों ने भाग लिया। इसके माध्यम से समाज को नशे की प्रवृत्ति त्यागने व इससे दूर रहने के बारे में जागृत किया गया। यहां सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भजन और गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शंकर लाल ने समाज में फैली नशे की बुराई से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. अंशुल भुटानी, डाॅ. करण भुटानी, डाॅ. श्रुति चौधरी, डाॅ. कोमल, डाॅ. दया, डाॅ. शशि, डाॅ. प्रीति, बृजकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed