फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   As soon as the government center starts, the price of wheat increased on the basis

सरकारी केंद्र शुरू होते ही आढ़त पर बढ़े गेहूं के दाम

Sun, 03 Apr 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
As soon as the government center starts, the price of wheat increased on the basis
नई अनाज मंडी में गेहूं को बोरी में डालते श्रमिक। संवाद
रोहतक। गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र शुरू होते ही प्राइवेट आढ़त पर गेहूं के भाव बढ़ने लगे हैं। शनिवार को अनाज मंडी की आढ़त पर किसानों का पुराना गेहूं सरकारी दर से 35 रुपये अधिक प्रति क्विंटल की दर से बिका। हालांकि नया गेहूं अभी आना शुरू नहीं हुआ है लेकिन इस बार उत्पादन कम होने की वजह से आढ़त पर गेहूं का भाव सरकारी रेट से अधिक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। किसानों का भी कहना है कि उन्हें गेहूं की सरकारी रेट से अधिक कीमत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में पिछले सप्ताह तक पुराना गेहूं भी सरकारी रेट से 10 से 20 रुपये अधिक की दर से बिक रहा था। थोड़ा हल्का गेहूं तो सरकारी रेट से भी नीचे बिका था लेकिन सरकारी क्रय केंद्र शुरू होते ही गेहूं की कीमत में तेजी शुरू हो गई है। हालांकि अभी मंडी में नये गेहूं की आवक नहीं हुई है लेकिन पुराना गेहूं 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। शनिवार को चनियाना गांव के किसान सुरेंद्र कुमार आढ़त पर पुराना गेहूं बेचने आए थे। उनका गेहूं 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका। मंडी में भाव का पता करने आए कलानौर के किसान राजपाल सिंह, किलोई के प्रभुदयाल ने बताया कि इस बार बारिश की वजह से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। पिछले साल से इस बार पैदावार कम है। उन्होंने खेत में गेहूं की कटाई शुरू करा दी है। अगले सप्ताह गेहूं मंडी में बेचने लाएंगे। आज मंडी में कई जगह भाव की जानकारी की। सरकारी भाव 2015 रुपये प्रति क्विंटल है लेकिन आढ़त पर इससे अधिक भाव मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना था कि इस बार किसान को कम से कम 2100 रुपये क्विंटल का भाव मिलना चाहिए था। बारिश में इस बार नुकसान काफी हुआ है। इसलिए सरकार गेहूं पर कम से कम 100 रुपये बोनस दे।
विज्ञापन

कोट
अभी बहुत कम पुराना गेहूं आ रहा है। शनिवार को 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं बिका। हालांकि इस भाव में किसान गेहूं बेचने को राजी नहीं है। बारिश की वजह से इस बार उत्पादन कम हुआ है। इसलिए इस बार मंडी में गेहूं का भाव सरकारी रेट से अधिक रहने की संभावना है। आढ़ती भी चाहता है किसान को अधिक से अधिक भाव मिले।-डिंपल ,अध्यक्ष अनाज मंडी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed