फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arvind Sharma will strengthen BJP in Hooda's constituency

Rohtak News: हुड्डा के हलके में भाजपा को मजबूत करेंगे अरविंद शर्मा

Wed, 30 Jul 2025 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Arvind Sharma will strengthen BJP in Hooda's constituency
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा विधानसभा चुनाव में जिले की हारी चारों सीटों पर संगठन को मजबूत करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों व दो विधायकों को हलका प्रभारी बनाया गया है। मंत्री अरविंद शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला-किलोई की जिम्मेदारी दी गई है।
शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल को रोहतक शहर हलके का प्रभारी बनाया गया है। दादरी के विधायक सुनील सांगवान को महम हलके में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। कोसली से विधायक अनिल यादव कलानौर हलके में संगठन की गतिविधियों को संभालेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में गढ़ी सांपला-किलोई हलके से कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा की मंजू हुड्डा को बड़े अंतराल से हराया था। महम से कांग्रेस के बलराम दांगी निर्दलीय बलराज कुंडू को हराकर विधायक बने थे। भाजपा के दीपक हुड्डा चौथे स्थान पर रहे थे। कलानौर हलके से शकुंतला खटक ने रेणू डाबला को मात दी थी। रोहतक शहर से कांटे के मुकाबले में भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर कांग्रेस के भारत भूषण बतरा से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed