फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arvind Pal ran 18136 km in 1826 days

Rohtak News: अरविंद पाल ने 1826 दिन में लगाई 18136 किलोमीटर दौड़

Sat, 21 Jun 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 21 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Arvind Pal ran 18136 km in 1826 days
20सीटीके02-अरविंद पाल दहिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक व रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक अरविंद पाल दहिया ने शुक्रवार को छोटू राम स्टेडियम में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर लगातार दौड़ने के 5 वर्ष (1826 दिन) पूरे कर लिए हैं। अरविंद दहिया ने 20 जून 2020 से लेकर आज तक, बिना किसी अवकाश के प्रतिदिन अपनी दौड़ जारी रखी है।
इन पांच वर्षों में 57 वर्षीय दहिया ने कुल 18136 किलोमीटर का अविश्वसनीय फासला तय किया है। उनकी इस अथक यात्रा में एक अल्ट्रामैराथन (50 किलोमीटर), 14 फुल मैराथन (प्रत्येक 42.2 किलोमीटर) और 224 हाफ मैराथन (प्रत्येक 21.1 किलोमीटर) शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिदिन न्यूनतम 3 किलोमीटर और अधिकतम 50 किलोमीटर तक की दौड़ लगाई है। मौसम की मार हो या कोई अन्य बाधा, दहिया ने अपनी नियमितता कभी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ के साथ-साथ, उन्होंने इस दौरान 5579 किलोमीटर साइक्लिंग और 3780 किलोमीटर वॉकिंग भी की है। मूल रूप से सोनीपत जिले के रोहणा गांव के निवासी और वर्तमान में रोहतक के सेक्टर 3 में रहने वाले दहिया, बीएसएनएल मुख्यालय दिल्ली में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed